उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार

खानपुर के सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार लेते विजिलेंस ने पकड़ा

ADVERTISEMENTSAd

देहरादून/हरिद्वार। सरकारी कामों की फाइलों को आगे बढ़ाने के लिए रिश्वत मांगने वाले हरिद्वार के दो अफसरों को मंगलवार को विजिलेंस ने गिरफ्तार कर लिया। खानपुर ब्लॉक का सहायक कृषि अधिकारी 10 हजार, जबकि नारसन का युवा कल्याण अधिकारी 35 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। विजिलेंस ने दोनों के घर की तलाशी ली जहां कई दस्तावेज बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद

विजिलेंस से मिली जानकारी के अनुसार खानपुर क्षेत्र के एक व्यक्ति ने कृषि यंत्र खरीदने के लिए ब्लॉक में सब्सिडी के लिए आवेदन किया था। उन्होंने सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव से बात की तो वह उन्हें टालने लगा। कुछ दिन बाद आवेदनकर्ता के भाई ने जब हरिओम से बात की तो उसने फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस ने मंगलवार सुबह कार्यालय खुलते ही रिश्वत लेते हुए हरिओम यादव को गिरफ्तार कर लिया। हरिओम नजीबाबाद रोड स्थित

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : यहां ₹10 हजार की रिश्वत लेते सहायक कृषि अधिकारी गिरफ्तार

नारसन का युवा कल्याण अधिकारी 35 हजार रुपये रिश्वत लेते दबोचा

प्रतापनगर (कोटद्वार) का रहने वाला है। दूसरी शिकायत नारसन निवासी युवा मंगल कल्याण दल संचालन करने वाले व्यक्ति ने की थी। उन्होंने फूलों की खेती के लिए सरकारी अनुदान राशि के लिए आवेदन किया था। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी कुलदीप कुमार से संपर्क किया। कुलदीप उन्हें दस्तावेजों के लिए दौड़ा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में यहां उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन

उन्हें चक्कर लगाते हुए जब कई दिन हो गए तो कुलदीप ने उनसे 35 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। शिकायत पर विजिलेंस ने मंगलवार को आदर्श कॉलोनी लक्सर निवासी कुलदीप कुमार को भी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें