उधम सिंह नगर- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के खटीमा सरपुडा गांव में होलिका दहन को लेकर बवाल हो गया। हालात इतने बिगड़ गए कि मौके पर समझाने पहुंची पुलिस टीम पर आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव कर दिया पुलिस के दो वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही पीएसी की महिला आरक्षी समेत एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। महिला आरक्षी को गंभीर अवस्था में रुद्रपुर ऐसा किया गया है। वही घटना के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
दरअसल उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे इस गांव में होलिका दहन होना था, लेकिन होलिका दहन नहीं हो सका गांव में चल रहे पूर्व के भूमि विवाद ने यहां पर बड़ा रूप ले लिया। जैसे ही बवाल बड़ा तो मौके पर पुलिस और पीएसी के जवानों को बुला लिया गया। जिसके बाद करीब दिन में 12:30 बजे होलिका दहन कराया गया। इसके बाद कुछ लोगों ने विवादित स्थल पर जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब पुलिस ने उन्हें समझाने की कोशिश की तो अराजक तत्वों ने ईट पत्थर से पुलिस के ऊपर भी पथराव कर दिया।
इस दौरान पथराव में चौकी के जवान राजीव कुमार भी चोटिल हो गए इसके अलावा 31 वीं बटालियन पीएसी की महिला आरक्षी आशा देवी के सर पर भी गहरी चोट आई हैं, उन्हें एंबुलेंस से रुद्रपुर रेफर किया है पथराव में एसआई कैलाशदेव और चौकी प्रभारी विजय कुमार की कार को भी अराजक तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। फिलहाल आसपास के थाना क्षेत्र की फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई है। करीब एक दर्जन संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक क्राइम हरीश वर्मा ने बताया कि होलिका दहन को लेकर गांव में विवाद हो गया था। जिसके बाद अराजक तत्वों ने पुलिस टीम पर पथराव किया है फिलहाल कार्रवाई की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल/हल्द्वानी: होम स्टे नियमावली का उल्लंघन, नैनीताल में 197 होम स्टे पर छापा, 169 में मिली अनियमितता
लालकुआं : DM के निर्देश पर नगर पंचायत की शिकायत पर जांच हुई शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) तहसील से लेकर SDM कार्यालय तक मिली खामियां ही खामियां, होगी बड़ी कार्रवाई
उत्तराखंड: PM मोदी की अपील का असर, स्कूटी से दफ्तर पहुंचे मंत्री गणेश जोशी
जब देश सो रहा था, तब सेना ने रचा इतिहास, पढिए CM धामी ने क्या कहा
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) होम स्टे में छापा मिली खामियां ही खामियां
उत्तराखंड मे यहाँ पानी के लिए हाहाकार, 12 हजार लोग तीन दिन परेशान
उत्तराखंड: इंग्लैंड भेजने का सपना दिखाया, युवक से 24 लाख ठगकर हुए फरार
आतंकवाद केस में फंसाने का डर दिखाकर उत्तराखंड के बुजुर्ग से बड़ी साइबर ठगीो
उत्तराखंड: रोजगार का बड़ा अवसर: टाटा मोटर्स में 900 पदों पर भर्ती, 16 मई को लगेगा रोजगार मेला 

