Paudi News- पौड़ी के तहसील के ग्राम सभा डुंगरी में दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। ये दोनों युवक अपने गांव तल्ली ढांढरी से पैडुलस्यूं पटटी के डुंगरी गांव के गदेरे में अपने दो अन्य दोस्तों के साथ घूमने गए थे। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने दोनों युवकों का रेस्क्यू कर गदेरे से बाहर निकाला। इसके साथ साथ एम्बुलेंस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दरअसल जिला मुख्यालय पौड़ी से करीब 20 किमी की दूरी पर स्थित ग्राम सभा डुंगरी में दो युवकों की बरसाती गदेरे में डूबने से मौत हो गई है, बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक अपने दो दोस्तों के साथ गदेरे में घूमने गये थे। आसपास इलाके के लोगों ने जब दो युवकों के शवों को गदेरे में देखा तो वहां हड़कम्प मच गया, सूचना फैलते ही स्थानीय लोग वहां पहुंचे। युवकों द्वारा कोई हरकत नहीं करने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी गयी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से युवकों को बाहर निकाला। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। पुलिस ने 108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों को जिला अस्पताल पौड़ी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने निरीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाल पौड़ी विनोद गुसांई ने बताया कि घटना में तल्ली ढांढरी निवासी 31 साल के मोहित नेगी पुत्र महावीर नेगी तथा 32 साल के प्रमोद उर्फ पम्मी पुत्र स्व. रघुवीर सिंह नेगी की मौत हो गई। दोनों का पीएम किया जा रहा है।
वहीं घटना की सूचना मिलते ही विधायक पौड़ी राजकुमार पोरी भी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घटना पर दुख जताते हुए शोकाकुल परिवारों को ढांढस बंधाया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
