haridwar news

उत्तराखंड: गंगा में नहाने गए दो दोस्त, लौटकर नहीं आए; मौत !

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हरिद्वार : हरिद्वार से दुखद खबर सामने आई है। कोतवाली नगर क्षेत्र के दूधिया बंध में रविवार सुबह गंगा स्नान के दौरान दो युवक डूब गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जल पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तुरंत रेस्क्यू अभियान शुरू किया। करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद दोनों युवकों के शव गंगा से बरामद कर लिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : सूर्पनखा नासिका छेदन व सीता हरण की लीला ने सभी को रोमांचित किया

पुलिस के अनुसार दोनों मृतक आपस में दोस्त थे और गाजियाबाद से हरिद्वार घूमने आए थे। उनकी पहचान बृजेश कुमार त्रिपाठी (43) और सचिन त्यागी (39) के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : (बड़ी खबर) खनन विभाग की बड़ी उपलब्धि, तोड़े सारे रिकॉर्ड

घटना के बाद शवों को जिला अस्पताल भेजा गया…जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया चल रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीनपानी से मंगलपड़ाव तक 227 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि गंगा में स्नान करते समय सावधानी बरतें…ताकि ऐसे हादसों से बचा जा सके।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें