Uttarakhand Weather Alert, Uttarkashi News : उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। पहाड़ से मैदान तक अचानक तेज हवाएं चल रही हैं। उत्तरकाशी जिले की मोरी तहसील के पास सोमवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। देहरादून से मोरी जा रहे दो बाइक सवार आंधी-तूफान से गिरे पेड़ की चपेट में आ गए। इस दौरान दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना शाम चार बजे की है। मोरी मोटर मार्ग पर स्थान हिसार बैण्ड के पास तेज आंधी तूफान होने से चीड़ का पेड़ गिरने से दो व्यक्तियों की पेड़ की चपेट में आने के कारण घटना स्थल पर ही मृत्यु हुई है।
राजस्व उप निरीक्षक तहसील मोरी भुटाणू द्वारा अवगत कराया गया कि मृतकों के शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मोरी मे भेजा गया है। राजस्व विभाग तथा पुलिस द्वारा मृतकों के पोस्टमार्टम तथा पंचायत नामा की कार्यवाही गतिमान है।
मृतकों की पहचान प्रकाश चंद नौटियाल निवासी डागोली टिकोची व शाहिद हाल निवासी मोरी बाजार के रूप में हुई है। प्रकाश चंद सरकारी शिक्षक थे तो वहीं शाहिद नाई का काम करता था। इधर घटना से मृतक युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) स्कूलों में अब मोबाइल के उपयोग पर होगी सख्ती
उत्तराखंड : यहां बिना सूचना के स्कूल से अनुपस्थित शिक्षक निलंबित
देहरादून: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की हड़ताल पर लगाई रोक
उत्तराखंड के स्कूलों में कक्षा एक में प्रवेश के लिए उम्र तय
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) हल्द्वानी, लालकुआं, नैनीताल में शराब की ओवर रेटिंग, प्रशासन के नाक के नीचे बेलगाम
नैनीताल :(बड़ी खबर) 46 प्राइवेट स्कूलों को नोटिस, महंगी किताब खरीदवाने के दबाव
उत्तराखंड: 22 अप्रैल से केदारनाथ यात्रा शुरू, पहले दिन ही मिलेगी हाईटेक सुविधा
भूस्खलन से ऋषिकेश-चंबा हाईवे बाधित, तीन घंटे बाद खुला रास्ता
उत्तराखंड: सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास
उत्तराखंड: 47 साल के दरिंदे चाचा ने नाबालिग भतीजी से दो साल तक किया दुष्कर्म, गर्भपात भी कराया 
