Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से महिला को प्रेमजाल में फंसाकर ,शादी का झांसा देकर दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराए जाने का मामला सामने आया है ,पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला को प्रेम जाल में फंसाकर दुष्कर्म करने के आरोपी को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल जांच के बाद आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। न्यायालय के आदेश पर बहादराबाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर तीन जून को मुकदमा दर्ज किया था। युवक मूल रूप से सुल्तानपुर का रहने वाला है।
पीड़ित महिला ने आरोप लगाया था कि मेटाडोर चालक अनुज धीमान पुत्र रमेश निवासी सुल्तानपुर आदमपुर ने मेटाडोर से आते-जाते उसे अपने प्रेमजाल में फंसा कर शादी का झांसा दिया। वह उसे बहादराबाद के एक होटल में ले गया। जहां आरोपी ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपित ने धमकी देते हुए अश्लील फोटो मोबाइल फोन से खींच लिए, विरोध किया तो फोटो वायरल करने की धमकी दी गई। आरोप है कि आरोपी उसे ब्लैकमेल कर उसका शारीरिक शोषण करता रहा। उसका दो बार गर्भपात भी कराया गया और बैंक में जमा उसके 2 लाख रुपये भी धमकी देकर निकाल लिए गए।

बहादराबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी अनुज धीमान पुत्र रमेश निवासी सुल्तानपुर आदमपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 
