- सचिव के फर्जी हस्ताक्षर से इंजीनियरों के तबादले
देहरादून। सिंचाई 121 विभाग के सचिव आर. राजेश कुमार के फर्जी हस्ताक्षर से विभाग के तीन इंजीनियरों का तबादला कर दिया गया। मामले का खुलासा होने पर सचिव ने प्रभारी प्रमुख अभियंता सुभाषचंद्र पांडे को जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही संबंधित इंजीनियरों को मूल तैनाती पर ही रहने को कहा गया है। रविवार को सचिव ने बताया कि दोषियों के विरुद्ध एफआईआर के आदेश दिए हैं। साथ ही पूर्व में हुए सभी तबादलों के भी परीक्षण को कहा है।
गत 31 जनवरी को प्रमुख अभियंता दफ्तर से कुछ इंजीनियरों के तबादले के आदेश हुए थे। इसमें अपर सहायक अभियंता चिरंजी लाल, सुमित कुमार व जयदीप सिंह का भी तबादला हुआ दिखाया गया। इन तबादला आदेशों पर सिंचाई सचिव के फर्जी हस्ताक्षर थे। इस फर्जीवाड़े का पता चलने पर शासन ने गोपनीय जांच कराई। जांच में सामने आया कि उक्त तीनों के ट्रांसफर के बारे में कोई प्रक्रिया ही नहीं हुई थी। इस संबंध में पक्ष जानने को प्रमुख अभियंता को कॉल की पर फोन रिसीव नहीं हुआ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश 
