जौलीग्रांट। एयरपोर्ट तिराहे और जौलीग्रांट पुलिसचौकी के बीच ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर सुबह की सैर पर निकले दो बुजुर्गों को एक वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों बुजुर्गों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह की है। पुलिस ने बताया कि बीर सिंह विष्ट (75) निवासी वार्ड नंबर आठ अठुरवाला और दलपति सिंह (65) निवासी वार्ड सात जोगियाना अठुरवाला सुबह करीब 6.30 बजे मॉर्निंग वॉक पर ऋषिकेश मुख्य मार्ग पर निकले थे।
यहां अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर दोनों शव अलग अलग कुछ दूरी पर पड़े हुए थे। बीर सिंह विष्ट के भतीजे विकास विष्ट ने बताया कि वह खेती करते थे और दलपति सिंह वन विभाग से रिटायर्ड थे। कहा कि ऐसा अनुमान है कि दोनों बुजुर्ग एयरपोर्ट तिराहे से मॉर्निंग वॉक के बाद लौट रहे थे। तभी अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी। दोनों को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चौकी इंचार्ज सुमित चौधरी ने बताया कि पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिए हैं। टक्कर मारने वाले वाहन चालक के बारे में छानबीन की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
