Haridwar News : पिता की मौत के बाद एक हसते खेलते परिवार में मातम छा गया। बेटे की शादी का कार्ड देकर लौट रहे एक पिता की ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर से मौत हो गई। शादी वाले घर में मौत की खबर से कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ट्रैक्टर-ट्राली चालक की तलाश तेज कर दी है।
जानकारी के अनुसार रानीपुर क्षेत्र के गांव पूरणपुर सोल्हापुर गढ़मीरपुर निवासी विनोद कुमार अपने भाई जयनंद के साथ रिश्तेदारी से अपने बेटे की शादी का निमंत्रण कार्ड देकर वापस लौट रहे थे। अचानक मीरपुर मुवाजपुर के पास पहुंचे लकड़ी से लदी ओवरलोड व तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राली ने गलत साइड से आकर उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों जमीन पर गिर पड़े और विनोद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि जयनंद गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थोड़े दिनों में विनोद के बेटे की शादी होनी थी। पिता की मौत से घर में कोहराम मच गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र 

