दुखद- यहाँ दर्दनाक हादसा, दो मंजिला घर ढहा, छात्र की दर्दनाक मौत।
पिथौरागढ़- उत्तराखंड में बेमौसम आई आपदा ने कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़ जिले को गहरे शोक में डूबो दिया है। अस्कोट तहसील के ओझापाली गांव में हुए हादसे ने एक परिवार का सहारा छीन लिया। गांव में सिंचाई नहर टूटने से ललित मोहन जोशी के घर का दो मंजिला हिस्सा ढह गया, जिसमें दबकर उनके बेटे भुवन जोशी की मौके पर ही मौत हो गई। भुवन नारायणनगर पीजी कॉलेज में पढ़ाई कर रहा था।
सूत्रों के अनुसार, गांव से करीब 60 मीटर ऊपर बनी सिंचाई नहर किसी कारण अवरुद्ध हो गई थी। अवरोध के चलते पानी जमा होकर एक अस्थायी तालाब बन गया। शुक्रवार तड़के करीब 4:30 बजे पानी अचानक तेज बहाव के साथ कच्ची ढलान को तोड़ते हुए सीधे गांव की ओर आ गया।
तेज धार ने सबसे पहले ललित मोहन के मकान की पत्थर की दो मंजिला दीवार को क्षतिग्रस्त किया। दीवार टूटते ही ऊपर की छत और लकड़ी के तख्ते भरभराकर गिर गए। उसी समय ऊपरी कमरे में सो रहे भुवन मलबे में दब गए और उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
घटना के दौरान ललित मोहन अपनी पत्नी और बेटी के साथ नीचे वाले कमरे में सो रहे थे, जिससे तीनों सुरक्षित बच गए। बगल में स्थित उनके भाई के मकान को भी आंशिक क्षति पहुंची, हालांकि वहां कोई जनहानि नहीं हुई। भुवन के पिता ने बताया कि बेटा अपनी नानी को छोड़ने गया था और कुछ दिन वहीं रुकने वाला था, लेकिन वह अचानक शाम को घर लौट आया। रात में वह ऊपर वाले कमरे में पढ़ाई के दौरान ही सो गया था।
सूचना मिलते ही ग्रामीण एकता मंच के संयोजक तरुण ने पुलिस और प्रशासन को अवगत कराया। इसके बाद एसडीएम डीडीहाट और अस्कोट कोतवाल मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव का पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला अस्पताल भेजा। तहसील प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध करा दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग
देहरादून :(भर्ती:भर्ती) 72 पदों पर आई सीधी भर्ती 
