उत्तराखंड : यहां धामी सरकार के बुलडोजरों ने ध्वस्त किया सरकारी भूमि पर अतिक्रमण

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड :अपराधियों के गढ़ बन रहे ठंडा नाले के अतिक्रमण का हुआ ध्वस्तीकरण

धामी सरकार के बुलडोजरों ने ध्वस्त किया सरकारी भूमि पर अतिक्रमण

ADVERTISEMENTS

उधम सिंह नगर, जिस स्थान पर उत्तराखंड पुलिस के छापा मारने में पसीने छूट जाते थे। वो अपराधियों की शरणस्थली ठंडा नाला आज धामी सरकार के बुलडोजरों ने ध्वस्त कर दिया। दिनेशपुर गुल्लरभोज के बीच ठंडा नाला वो सरकारी जगह है जहां यूपी से आए लोगों ने अवैध कब्जा कर अपने मकान बना लिए।
सिंचाई विभाग और वन विभाग की इस भूमि पर सौ से ज्यादा अतिक्रमण है जिनमें से आज करीब 30 कच्चे पक्के मकानों को उधम सिंह नगर प्रशासन ने भारी संख्या में पुलिस फोर्स लगा कर मिट्टी में मिला दिया।
डीएम नितिन भदौरिया के निर्देश पर एडीएम पंकज उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी ऋचा सिंह के नेतृत्व में आज तड़के से ही अतिक्रमण हटाओ अभियान शुरू हुआ। प्रशासन ने यहां अवैध कब्जों पर एक माह पूर्व नोटिस जारी किया था और कब्जेदारों को सरकारी भूमि खाली करने का वक्त देते हुए मुनादी भी करवाई थी।
बीते कल ही कुछ कब्जेदारों ने अपने अतिक्रमण हटाने और अपना सामान निकालना शुरू कर दिया था।
आज करीब तीस भवनों को जमींदोज करते हुए प्रशासन की टीम लौट गई।
शेष अन्य अतिक्रमण पर आगे कारवाई शुरू की जाएगी।
बताते है कि ठंडा नाला वो आपराधिक शरण स्थली है जहां उत्तराखंड ही नहीं यूपी,पंजाब के अपराधी संकरी गलियों में बने मकानों में पुलिस से छुपते थे और पुलिस यहां छापा मारने के दौरान शरण देने वालों के हमलों का सामना करती थी।
प्रशासनिक कारवाई से पूर्व एसएसपी मणि कांत मिश्रा ने भी क्षेत्र का ड्रोन सर्वे करवाया और पुलिस फोर्स को कई सेक्टर बना कर तैनात करवाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी की हेमा ने घर से शुरू किया मोमबत्तियों का कारोबार, आज खुद भी कमा रहीं और दूसरों को भी दे रहीं रोजगार
यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के 8 बड़े ऐलान, उत्तराखंड पुलिस में 1600 पदों पर जल्द भर्ती; थानों का बजट दोगुना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बयान

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में 24 घंटे के भीतर 11 मौतें, कहीं सड़क हादसा तो कहीं काम के दौरान गई जान

सीएम पीएस धामी ने बीते कल ये बयान दिया था कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।लैंड जिहाद के खिलाफ सरकार का प्रहार जारी है और जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें