उत्तराखंड: (दुखद) तीसरी कक्षा के छात्र की करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

शक्तिफार्म (ऊधमसिंह नगर)। स्कूल से लौटकर घर में खाना खाने के बाद नल में हाथ धोने गए बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। आनंद नगर गांव निवासी संजय कुमार का आठ वर्षीय पुत्र शौर्य क्षेत्र के निजी स्कूल में कक्षा तीन में पढ़ता था।

बुधवार दोपहर को स्कूल से लौटकर खाना खाने के बाद शौर्य घर के पीछे लगे हैंडपंप में हाथ धोने चला गया। इस दौरान नल से लगे टुल्लू पंप के करंट की चपेट आकर वह बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए।

वहां से रेफर करने पर परिजन सितारगंज उप जिला चिकित्सालय लाए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की बड़ी बहन कक्षा छह में पढ़ती है। उसके ताऊ जयप्रकाश ने बताया कि शौर्य के नल पर जाने से कुछ समय पहले ही वह भी हाथ धोने नल पर गए थे। उस दौरान नल में करंट नहीं था। शौर्य की मौत से घर में कोहराम मच गया। आस पड़ोस के लोग भी घटना की जानकारी मिलने पर हतप्रभ रह गए।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल :(बड़ी खबर) कल नैनीताल, भवाली एवं भीमताल में शिक्षण संस्थान व आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
Ad AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें