खटीमा। पति के साथ बाइक से स्कूल जा रही शिक्षिका की कार की टक्कर से मौत हो गई जबकि पति घायल हो गए। त्रिदेव कॉलोनी पकड़िया निवासी विद्या चौधरी राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय खटीमा में सहायक अध्यापिका थीं। पति चमनलाल चौधरी शनिवार सुबह बाइक से उन्हें स्कूल छोड़ने जा रहे थे। मेलाघाट मार्ग पर राजीव नगर के पास पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी जिससे विद्या चौधरी बाइक से छिटककर दूर जा गिरी। हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। समाजसेवी आशीष कुमार और वरुण कुमार उन्हें लेकर उप जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टर ने शिक्षिका विद्या कोमृत घोषित कर दिया, जबकि चमनलाल चौधरी को भर्ती कर लिया गया।
रुद्रपुर में ट्रेन की चपेट में आकर रानीखेत निवासी फौजी की मौत
रुद्रपुर। चलती ट्रेन में चढ़ते समय फौजी फिसलकर गिर गया, ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। रानीखेत के शमा गार्डन निवासी इसरार हुसैन (52) सेना में बारबर थे। शुक्रवार को वह ट्रेन से दिल्ली से हल्द्वानी आ रहे थे। रुद्रपुर स्टेशन पर सामान लेने के लिए उतरे। ट्रेन चली तो इसरार जल्दबाजी में चढ़ने लगे। इसी बीच संतुलन बिगड़ा और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। गंभीर रूप से घायल इसरार को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश
उत्तराखंड: पहले दिया तीन तलाक, फिर पत्नी से कहा- चाचा से करना होगा निकाह हलाला
हल्द्वानी के लक्ष्य राय चंदनी की कप्तानी में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 3-0 से हराया, तीसरे मैच में जड़ा शतक
हल्द्वानी : बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों-पेंशनरों को मिलेगा वेतन-पेंशन, सरकार ने जारी किए निर्देश
हल्द्वानी : एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आज नामांकन, शाम को रैली निकाली तो होगी कार्रवाई; 287 पर्चे बिके 
