ओखलकांडा- जनपद के दूरस्थ विकासखंड ओखलकांडा में विकासखंड मुख्यालय से भी करीब 30 किलोमीटर दूर बेतालघाट-सेठी-रामनगर मार्ग पर ओखलढुंगा गांव के पास एक बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक पिकअप वाहन के करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिरने से दो भाइयों सहित तीन लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक एक ही गांव के हैं। लिहाजा गांव में शोक के साथ ही कोहराम मच गया है।
यह भी पढ़े 👉बड़ी खबर- बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की तारीख घोषित, जानिए कब से होंगे बद्रीनाथ धाम के दर्शन
प्राप्त जानकारी के अनुसार मामला जनपद के कोटाबाग विकासखंड के गोरियादेव गांव के निवासी कृपाल सिंह (35) पुत्र बालादत्त तथा दो भाई रमेश कांडपाल (35) और मोहित कांडपाल (18) पुत्र नंदा बल्लभ कांडपाल पिकअप वाहन से ओखलढुंगा जा रहे थे। वाहन को कृपाल सिंह चला रहा था। तभी ओखलढूंगा गांव के पास पिकप अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घने अंधेरे के बीच दुर्घटनाग्रस्त वाहन के अंदर फंसे तीनों घायलों को बमुश्किल बाहर निकाला। तब तक रमेश व कृपाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि मोहित को आपातकालीन 108 सेवा से बेतालघाट में प्राथमिक उपचार कराने के बाद पहले रामनगर और फिर काशीपुर भेजा गया, जहां मोहित ने भी दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़े 👉लापरवाही की तो चमोली ग्लेशियर से ज्यादा खतरनाक साबित हो सकती है भीमताल झील

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान
हल्द्वानी : दुकानों का किराया बढ़ेगा, टैक्स में 25% छूट 
