tiger

उत्तराखंड: पैर छोड़ पूरा धड़ खा गया बाघ, इलाके में दहशत

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है….जहां बाघ के हमले में एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। सल्ट क्षेत्र के मोहान रेंज में इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। 

जानकारी के अनुसार तड़म (बेलम) गांव निवासी 60 वर्षीय खीम सिंह रोज की तरह मंगलवार सुबह जंगल में लकड़ी लेने गए थे। आमतौर पर वे सुबह जाकर 10 बजे तक वापस लौट आते थे…लेकिन इस बार 11 बजे तक घर नहीं पहुंचे, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: कमलेश महतोलिया ने फूलों की खेती से लिखी सफलता और रोजगार की नई कहानी

परिजनों और ग्रामीणों ने मिलकर उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान रास्ते में खून के निशान दिखाई दिए, जिससे अनहोनी की आशंका गहरा गई। इसके बाद ग्रामीणों ने जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया…जहां उन्हें खीम सिंह का क्षत-विक्षत शव मिला। बताया जा रहा है कि बाघ ने उनके शरीर के अधिकांश हिस्से को नोच लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: यहाँ मरीज ले जा रही एंबुलेंस ब्रेक फेल होते ही सड़क पर पलटी

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। रेंजर गंगा शरण के नेतृत्व में टीम ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से बाघ को पकड़ने और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। वन विभाग की ओर से गश्त तेज कर दी गई है और बाघ की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून :(बड़ी खबर) CM पहुंचे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके घर

साथ ही ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग उठाई है। पहाड़ी इलाकों में लगातार बढ़ रहे मानव-वन्यजीव संघर्ष ने एक बार फिर लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Ad Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें