Dehradun News – उत्तराखंड में देर रात गोलीबारी का मामला सामने आया है जिसमें गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक राजधानी देहरादून के रायपुर के डोभाल चौक पर देर रात तीन युवकों को गोली मार दी गई। एक युवक की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य दो घायल हैं। बताया जा रहा है कि ब्याज के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था।
मृतक का शव सुबह नाले से बरामद हुआ। युवक गोली लगने के बाद भागा और एक नाले में जा गिरा। रातभर पुलिस और परिजन ढूंढते रहे लेकिन युवक नहीं मिला। सुबह क़रीब छह बजे युवक का शव मिला। परिजन और स्थानीय निवासियों ने पुलिस को शव देने से इंकार कर दिया। मौके पर पहुंचे विधायक उमेश शर्मा काऊ ने समझाकर लोगों को शांत किया। अब पुलिस ने शव को शवगृह में रखवाया है।
अब तक मिली जानकारी के अनुसार रायपुर क्षेत्र निवासी रवि बडोला ने अपनी कार डोभाल चौक के पास रहने वाले देवेंद्र शर्मा उर्फ़ भारद्वाज को दी थी। इस कार के रवि बडोला चार लाख रुपए मांग रहा था, लेकिन भारद्वाज ने कार का सौदा साढ़े तीन लाख रुपए में कर दिया। इस बात से नाराज़ रवि बडोला अपने दो साथियों सुभाष सुभाष क्षेत्री और मनोज नेगी के साथ अपनी कार लेने के लिए भारद्वाज के घर जाने लगा।
इस दौरान किसी ने भारद्वाज को सूचना दे दी कि बडोला उसे मारने के लिए आ रहा है। भारद्वाज ने भी अपने साथियों को बुला लिया। जैसे ही बडोला और उसके साथी वहां पहुंचे तो भारद्वाज ने गोलियां चला दी। इसमें रवि बडोला, सुभाष क्षेत्री और मनोज नेगी तीनों को गोली लग गई। बडोला को गोली लगते ही भाग गया और कहीं नाले में गिर गया। जबकि, क्षेत्री और नेगी घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं रवि बड़ोला का शव कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।
ब्याज का धंधा करता है मुख्य आरोपी देवेंद्र शर्मा उर्फ भारद्वाज चर्चायें है कि राजधानी देहरादून के रायपुर नेहरूग्राम व आसपास देंवेंद्र शर्मा उर्फ भारद्वाज के नाम की हुकूमत चलती है। कई रेहडी ठेले वालों को मनमाने तरीके ब्याज पर पैसे देना फिर न मिल पाने पर उनका हर स्तर पर उत्पीड़न करना गाडियों की सेल परचेज में भी कई प्रकार की मनमानी और फर्जीवाडे की चर्चायें आम है।
ब्याज का धंधा करता है मुख्य आरोपी देवेंद्र शर्मा उर्फ भारद्वाज चर्चायें है कि राजधानी देहरादून के रायपुर नेहरूग्राम व आसपास देंवेंद्र शर्मा उर्फ भारद्वाज के नाम की हुकूमत चलती है। कई रेहडी ठेले वालों को मनमाने तरीके ब्याज पर पैसे देना फिर न मिल पाने पर उनका हर स्तर पर उत्पीड़न करना गाडियों की सेल परचेज में भी कई प्रकार की मनमानी और फर्जीवाडे की चर्चायें आम है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
26-27 सितंबर को उत्तराखंड में रहें सावधान! सीएम धामी ने दिए 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
उत्तराखंड: 12 साल की उम्र से पिता करता रहा यौन शोषण! बेटी ने मां को बताई पूरी बात, फिर पहुंची एसएसपी के पास
सीएम धामी की पैरवी के बाद उत्तराखंड में सड़क परियोजनाओं को मंजूरी, 1490 गांव होंगे कनेक्ट
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
सीएम धामी ने खटीमा में दिखाई 15 वाहनों को हरी झंडी, स्वच्छता व्यवस्था को लेकर दिया बड़ा संदेश
उत्तराखंड में यहाँ सुहागरात पर नई नवेली दुल्हन ने किया कांड, सुबह दूल्हे के परिवार के उड़ गए होश 
