- बद्रीनाथ-हाईवे पर शुक्रवार सुबह दो अलग-अलग हादसे में तीन लोगों की मौत।
- बद्रीनाथ-हाइवे पर देवलीबगड़ में दर्दनाक हादसे में दो लोगो की दर्दनाक मौत।
चमोली– बद्रीनाथ हाइवे पर देवलीबगड़ में दर्दनाक हादसे में दो लोगो की दर्दनाक मौत हो गयी है । मृतक दोनों लोग मासौं गांव के रहने वाले बताए जा रहे है । कर्णप्रयाग थाना पुलिस और एसडीआरएफ ने दोनों लोगो के शवों को खाई से रेस्कयू कर लिया है ।
जानकारी देते हुए कोतवाल देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मासों गांव के दो लोग अपने गांव से कर्णप्रयाग की ओर आ रहे थे। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग देवलीबगड़ के पास ये लोग वाहन दुर्घटना का शिकार हो गए। जैसे ही हादसे की खबर स्थानीय लोगों को मिली वो दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए। पहले स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू की कोशिश की,जब वो रेस्क्यू में सफल नहीं हुए तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सड़क हादसे की सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। दोनों मृतकों को खाई से निकाला गया।

मृतकों की पहचान नरेंद्र पुत्र जयकृत और अरविंद पुत्र जसपाल के रूप में हुई है. दोनों युवक नंदप्रयाग के मासों गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं दोनों के परिजनों को सूचित किया गया है. वाहन दुर्घटना के कारणों का पुलिस पता लग रही है. जैसे ही ये सड़क हादसे की खबर दुर्घटना का शिकार हुए दोनों युवकों के घर पहुंची वहां कोहराम मच गया दोनों युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
वहीं चारधाम याात्रियों की बस भी एक वाहन से टकरागई, जिसमें एक की मौत हो गई। बदरीनाथ हाइवे पर एक टैक्सी वाहन देवलीबगड़ के पास दुर्घटनागग्रस्त हो गई। एसडीआरएफ ओर डीडीआरएफ मौके पर पहुंची। वहीं दूसरी तरफ देवप्रयाग कोडियाला के पास एक बस और एक मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई है, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक घायल हो गया। सूचना पर थानाध्यक्ष महिपाल सिंह रावत के नेतृत्व में पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। यहां महादेव चट्टी के पास एनएच 07 (ऋषिकेश- बद्रीनाथ) पर एक बस के नीचे अगली तरफ एक बुलट दबी मिली। मौके पर बुलट सवार दो लोगों में से रिंकू (35) निवासी ब्रह्मपुरी, कोतवाली नगर, हरिद्वार की मौत हो गई। वहीं दिग्विजय सिंह पुत्र रघुनंदन सिंह निवासी उपरोक्त (38) गंभीर रूप से घायल था। पुलिस बल द्वारा तत्काल 108 सेवा के माध्यम से मृतक तथा घायल को एम्स, ऋषिकेश भिजवाया गया। बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित थे जिन्हें टेंपो ट्रैवलर में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
यात्रियों से भरी बस चारधाम यात्रा के बाद बदरीनाथ से हरिद्वार जा रही थी। बस में 32 यात्री सवार थे और अधिकांश महिलाए थी। कोड़ियाला से पहले महादेव चट्टी के पास पीछे से आ रही बुलट में सवार दो लोगों द्वारा बस को ओवरटेक कर आगे निकलने का प्रयास किया गया। इसी दौरान बस द्वारा बुलट को पीछे से टक्कर मार दी गई। बुलट बस के नीचे आ गई। घटना के बाद बस का चालक मौके से फरार हो गया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : भवन मानचित्र स्वीकृति की NOC के लिए नहीं काटने पड़ेंगे विभागों के चक्कर
उत्तराखंड : सिम के दुरुपयोग पर होगी सख्त कार्रवाई, तीन साल तक जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना
देहरादून में पति ने पत्नी को मारी गोली, हत्या के बाद पुलिस को फोन कर हुआ फरार
उत्तराखंड में बारिश में कमी, तापमान में बढ़ोतरी; कई जिलों में हल्की बारिश के आसार
देहरादून :हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2027: आवेदन में सुधार के लिए आज से खुला पोर्टल
देहरादून: एक आईपीएस समेत 14 पुलिस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में नई तैनाती
पहली बार, भारत रिन्यूएबल एनर्जी समिट एंड एक्सपो 2026 में ISA असेंबली और ग्रीन हाइड्रोजन पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन एक साथ आयोजित होंगे
धामी सरकार का फिर चला बुलडोजर, उत्तराखंड में यहाँ सरकारी जमीन पर बनी मजार हटाई
उत्तराखंड: दूषित पानी से मचा हड़कंप, धामी सरकार ने 6 इंजीनियरों को किया सस्पेंड
देहरादून:(बड़ी खबर) ज्योलीकोट दूषित पेयजल प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, कई अधिकारी निलंबित 
