लालकुआं- पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने उत्तराखंड की जनता से तीन बड़े वादे किए गए हैं। जिन्हें घोषणाएं भी कहा जा सकता है। जी हां, हरदा अभी भी चुनावी मोड में हैं। हरीश रावत ने वोटिंग के बाद भी घोषणाओं और वादों का दौर जारी रखा है। हरीश रावत का कहना है कि कांग्रेस सरकार का ब्लूप्रिंट तैयार कर रही है। इसी कड़ी में हरीश रावत ने अपने पिटारे से कुछ और घोषणाएं निकाली हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सरकार बनते ही ये घोषणाएं पूरी की जाएंगी।
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने मंगलगीत गाने वाले महिलाओं के लिए कांग्रेस की सरकार बनने पर 18 सौ रुपये की पेंशन दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने अपने एक फेसबुक लाइव में कहा कि हमारे गांवों में मंगलगीत गाने वाली महिलाएं भी हैं, जिनमें अधिकांश बुजुर्ग हैं। इन्हें सम्मान देना होगा। ये परंपरा टूटनी नहीं चाहिए। कांग्रेस की सरकार बनने पर वह तुरंत शगुन पेंशन प्रारंभ करेंगे।
इसके साथ ही लालकुआं से कांग्रेस के उम्मीदवार हरीश रावत ने घसियारी सम्मान पेंशन योजना शुरू करने का भी वादा किया है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि सरकार बनते ही घसियारी योजना के तहत घसियारी महिलाओं को पांच सौ रुपये की सम्मान राशि प्रतिमाह पेंशन के रूप में दी जाएगी। इसके अलावा हरीश रावत ने उत्तराखंड पुलिस की अविलंब मांग ग्रेड पे को हल करने की भी घोषणा की है।
गौरतलब है कि चुनावों के लिए मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। फिलहाल वक्त तक तो भाजपा और कांग्रेस दोनों ही खेमे अपनी सरकार बनती हुई देख रहे हैं। लेकिन ये तो 10 मार्च की तारीख ही बताएगी कि आखिर सत्ता किसे हासिल होती है। एक तरफ सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 60 पार के नारे को पूरा करने का भरोसा जताया है तो वहीं हरीश रावत ने कहा है कि 48 सीटें कांग्रेस जीत रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: कुमाऊं में अब ऐसे नहीं बनेंगे प्रमाण-पत्र! मंडलायुक्त दीपक रावत ने जारी किए सख्त निर्देश
सर्दियों में उत्तराखंड को मिलेगी अतिरिक्त बिजली, केंद्र ने 73 मेगावाट का किया इंतजाम
लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला 
