Jaspur News- ऊधम सिंह नगर जिले के जसपुर में सूतमिल पुलिस चौकी क्षेत्र में ठाकुरद्वारा रोड पर आज देर शाम सड़क हादसे में लकड़ी से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया, जिसमें कार सवार तीन युवकों की मौत गयी। म्रतक तीनों युवक आपस में जिगरी दोस्त थे। सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए काशीपुर भेज दिया है।
दरअसल जसपुर के ठाकुरद्वारा रोड पर यह हादसा जसपुर-खेड़ागांव से करीब 6 किलोमीटर आगे सड़क पर रहमापुर के पास हुआ। हादसा उस वक़्त हुआ जब खेड़ागांव से लकड़ी लोड करके एक ट्रक एचआर-63 सी 5553 चालक गुजरात के लिए जा रहा था और तीनों युवक सवार अल्टो यूके-06 वाई 8230 भी ठाकुरद्वारा के लिए जा रहे थे।
बताया जा रहा है कि हादसे के वक़्त ट्रक कार को ओवरटेक कर रहा था कि सामने से आ रही स्कॉर्पियो से बचने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर कार पर पलट गया। हादसे में मौत हुए तीनों युवक बचपन के करीबी दोस्त थे। इन तीनों युवकों ने एक साथ ही पढ़ाई की है। यहां तक कि बीते साल देहरादून से एक साथ ही बीटेक किया है। ठाकुरद्वारा रोड पर हुए इस भीषण हादसे में जसपुर के निवारमंडी निवासी 22 वर्षीय पियूष पुत्र गिरिराज सिंह, गांव भगनपुर के 26 वर्षीय अमन पुत्र डोरी सिंह और जसपुर के गांव नागर कॉलोनी 22 वर्षीय सूर्य प्रताप सिंह पुत्र ऋषि पाल सिंह की मौत हो गयी। हादसा की सूचना आसपास के लोगों ने जसपुर कोतवाली को दी।
उसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। सड़क हादसे के दौरान ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा ट्रक चालक की खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका। उधर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
