रुड़की। हरिद्वार जिले के रुड़की में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के पीरपुरा अंडरपास के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन किशोरों को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में दो किशोरों की मौके पर ही मौत हो गई…जबकि तीसरे को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान अयान (16), मोहम्मद रकीब (17) और मोहम्मद साकिब (16) के रूप में हुई है। घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आरोपी चालक की तलाश जारी है।
इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश
उत्तराखंड: घर नहीं लौटे तीन दोस्त, सड़क हादसे ने छीनी जिंदगियां
उत्तराखंड: नहीं खुलने देंगे शराब की दुकान, सड़क जाम कर बैठ गए ग्रामीण
उत्तराखंड: आइए गंगोत्री नेशनल पार्क घूमने, गर्मियों के लिए खुले गेट
नैनीताल: कमलेश महतोलिया ने फूलों की खेती से लिखी सफलता और रोजगार की नई कहानी
उत्तराखंड: पैर छोड़ पूरा धड़ खा गया बाघ, इलाके में दहशत
उत्तराखंड: धामी सरकार का बड़ा कदम: ITBP अब खरीदेगी किसानों से सीधे फल-सब्जियां
देहरादून :(बड़ी खबर) CM पहुंचे सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर मुकेश जोशी के निधन पर उनके घर
उत्तराखंड: यहाँ मरीज ले जा रही एंबुलेंस ब्रेक फेल होते ही सड़क पर पलटी 
