नैनीताल- उत्तराखंड के नैनीताल में ठंड बढ़ते ही ज़ू (G B Pant High Altitude Zoo) के जानवरों को गर्मी देने के लिए शहद, मांस, चावल की खीर, चने की रोटी और दूध दिया जा रहा है । बाघ के लिए गर्म हवा फैंकने वाले ब्लोवर की व्यवस्था की गई है । नैनीताल के उच्च स्थलीय प्राणी उद्यान(चिड़ियाघर/ज़ू)में इनदिनों कडकडाती ठण्डी हवाओं के चलते जानवरों को भी गर्म खाना दिया जा रहा है । नैनीताल जू प्रबंधन ने जानवरों के लिये खास इंतजाम किए हैं। जानवरों के लिए दिन में तो मौसम जितना खुशगवार है रात में उतनी ही ज्यादा ठण्ड पड रही है।
यह भी पढ़ें👉 जॉब एलर्ट- SBI के 8500 अप्रेंटिस पदों पर आई भर्ती, 10 दिसम्बर लास्ट डेट
दोपहर में तो ये जानवर धूप का लूफ्त उठा रहे है, लेकिन सर्द रातों की ठंडक इन बेजूबानों को परेशान कर रही है। जू प्रबंधन काले भालुओं को विशेष तौर पर अतिरिक्त शहद और गुड़ के साथ चावल की खीर और चने की रोटी के साथ दूध दे रहा है। वहीं मांसाहारी जानवरों को दिये जाने वाले प्रोटीन युक्त मांस की मात्रा भी बढ़ा दी गई है। प्राणी उद्यान में रेड पांडा को अंडे, शहद, सेब, केले और रिंगाल दिया जा रहा है। वहां पक्षियों को अतिरिक्त मात्रा में अंडो के साथ सब्जी, गेहू, बाजरा दिया जा रहा है ताकि पक्षियों के शरीर में गर्मी बनी रहे। ज़ू प्रबंधन द्वारा ठंड हवाओं से जानवरों को बचाने के लिये सभी बाड़ों को सुबह और शाम के वक्त तिरपाल से ढका जा रहा हैं। ज़ू की शान बंगाल टाइगर को गर्म रखने के लिए ब्लोवर की व्यवस्था भी की गई है।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- यहां चोरो ने पहले हाथ जोड़ा फिर माथा टेका फिर की मंदिर से चोरी
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर
उत्तराखंड: केदारनाथ पैदल मार्ग पर बड़ा हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया 5 साल का बच्चा, मौके पर मौत !
उत्तराखंड की युवती से मुंबई में रेप: फिल्म एकेडमी संचालक और पत्नी के खिलाफ पुलिस में शिकायत
उत्तराखंड: हल्द्वानी के शिवम धपोला ने CBSE राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक
उत्तराखंड : राहत: वार्ता के बाद बैंक कर्मचारियों की हड़ताल टली, ग्राहकों को बड़ी राहत
रामनगर, कालाढूंगी, कोटाबाग और बैलपड़ाव के इलाकों में 14 अक्टूबर तक रहेगी बिजली कटौती
उत्तराखंड : दमुवाढूंगा की बेटी श्रेया टम्टा का UKPCS में चयन, डिप्टी जेलर पद हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान
उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा 
