Pthoragarh News- आगामी 25 जुलाई को होने वाली सेना भर्ती की लिखित परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को 72 घंटे पूर्व जारी अपनी कोविड मेडिकल रिपोर्ट साथ लानी होगी। रिपोर्ट लाने वालों को ही परिसर में प्रवेश दिया जाएगा।
गौरतलब है कि फरवरी माह में रानीखेत में कराई गई सेना भर्ती की शारीरिक और चिकित्सा परीक्षा में सफल हुए पिथौरागढ़ और चम्पावत जिले के युवाओं की लिखित परीक्षा 25 जुलाई को सेना क्षेत्र में करायी जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। भर्ती निर्देशक के हवाले से सूचना विभाग ने बताया कि युवाओं को 24 जुलाई की रात्रि दो बजे से प्रात: छह बजे तक ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा।
परीक्षा मेंं शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने मोबाइल में आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करना होगा। इसकेे अलावा फेस मास्क, हैंड सैनिटाइजर के साथ ही युवाओं को 72 घंटे पूर्व जारी कोविड-19 मेडिकल रिपोर्ट भी साथ लानी होगी। इस भर्ती में शामिल हुए दोनों जिलों के युवाओं को लिखित परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए हैं। वहीं जिन्हें अभी प्रवेश पत्र नहीं मिला है वे 23 जुलाई तक एआरओ पिथौरागढ़ कार्यालय से प्रवेश पत्र ले सकते हैं। बगैर प्रवेश पत्र के लिखित परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश 

