कार्यवाही

उत्तराखंड – यहां DM ने किया इस कर्मचारी को निलंबित, किया था यह गजब काम

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

पौड़ी – कोटद्वार में सेवारत नायब नाजिर प्रवीन सिंह ने बिना किसी सक्षम अधिकारी की अनुमति के राजकीय वाहन का उपयोग किया। साथ ही अवैध खनन में लिप्त वाहनों को पकड़ने व छोड़ने में कर्मचारी सेवा नियमावली का उल्लंघन किया। इसके बाद डीएम ने नायब नाजिर / वरिष्ठ सहायक प्रवीन सिंह को निलंबित कर दिया।

डीएम ने इस मामले में शामिल कोटद्वार तहसीलदार के चालक संजीव वर्मा का तबादला तहसील यमकेश्वर और कोटद्वार तहसील में संबद्ध चालक अनिल सिंह रावत का तबादला जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय पौड़ी कर दिया है। साथ ही मामले की जांच एसडीएम लैंसडौन को साँप 15 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए। वहीं इससे पहले अगस्त माह में एसडीएम कोटद्वार के चालक ललित असवाल का धुमाकोट तबादला कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी: फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम का अभियान, 22 चालान कर वसूला हजारों का जुर्माना
Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें