- कार्डधारकों को 20 तारीख से पहले लेना होगा राशन
नैनीताल। जिले के दो लाख 44 हजार राशन कार्डधारकों को अब हर माह के 20 तारीख से पूर्व सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों में पहुंचकर अंगूठा लगाना होगा। अन्यथा उनका राशन लैप्स हो जाएगा।
जिले में स्थित सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों पर वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए ईपीओएस मशीन लगवाई गई हैं। लाभार्थी अपना कार्ड लेकर राशन लेने जाते हैं और इस मशीन में अंगूठा लगाने के बाद उन्हें राशन दिया जाता है। अब खाद्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्राथमिक परिवार श्रेणी (सफेद कार्ड), अंत्योदय (गुलाबी राशन कार्ड) और राज्य खाद्य योजना (पीले राशन कार्ड) धारकों को अपना खाद्यान्न 20 बायोमेट्रिक के माध्यम से हर महीने की 20 तारीख से पहले लेना होगा। बता दें कि अब तक पूरे महीने राशन दिया जाता था।
अंगूठा नहीं लगने की स्थिति में राशन हो जाएगा लैप्स
नैनीताल। खाद्य विभाग ने नई व्यवस्था तो बना दी है लेकिन बायोमेट्रिक मशीन का सर्वर डाउन होने की समस्या का समाधान नहीं ढूंढ सका है। राशन दुकानों पर सबसे बड़ी समस्या सर्वर की है। ऐसे में एक से 20 तारीख तक यदि सर्वर की वजह से मशीन बंद रहती है तो उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
66 जिले में दो लाख 44 हजार उपभोक्ता हैं। सभी उपभोक्ताओं से अपील की जा रही है कि वह हर माह तारीख के पूर्व राशन प्राप्त कर लें ताकि दुकानदार गोदाम से समय पर राशन उठा सकें। विपिन कुमार, डीएसओ, नैनीताल।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
