Rudrpur News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के नगर पंचायत केलाखेड़ा के अध्यक्ष के फर्जी दस्तावेज लगाकर चुनाव लड़ने के मामले में अध्यक्ष पद की कुर्सी चली गई है। प्रथम अपर जिला न्यायाधीश रुद्रपुर ने उनका निर्वाचन अवैध घोषित कर दिया है। ऐसे में अब अध्यक्ष का पद खाली हो गया है।
जानकारी के मुताबिक 2018 में हुए नगर पंचायत के चुनाव में हामिद अली अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़े और जीते जिसके बाद अध्यक्ष सीट पर दूसरे स्थान पर रहे अकरम खान समेत अधिवक्ता चरणजीत, शाहिद हुसैन और राशिद हुसैन ने हामिद के खिलाफ रुद्रपुर जिला कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया कि अध्यक्ष हामिद ने निर्वाचन में जो दस्तावेज संलग्न किए हैं उनमें दो बच्चों को दर्शाया गया है बल्कि उनके तीन बच्चे हैं।
जबकि 2003 के बाद जन्मे तीसरे बच्चे के माता-पिता निकाय चुनाव नहीं लड़ सकते, यही नहीं हामिद अली की दूसरी पत्नी से 2013 में एक बेटी भी हुई है। इसके बावजूद हामिद अली द्वारा तथ्य छुपाते हुए निकाय चुनाव लड़ा गया है। याचिकाकर्ता अकरम ने चुनाव के दौरान निर्वाचन आयोग के समक्ष भी यह आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन समय पर निस्तारण ना होने पर हाईकोर्ट की शरण ली, जहां हाईकोर्ट ने जिला कोर्ट को 3 महीने में मामले का निस्तारण करने का आदेश दिया था।
जिस पर सुनवाई करते हुए अदालत ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर 22 जुलाई को अध्यक्ष हामिद अली की निर्वाचन को अयोग्य घोषित किया है। साथ ही नगर पंचायत केलाखेड़ा तहसील बाजपुर जिला उधम सिंह नगर के अध्यक्ष पद को रिक्त घोषित किया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(बड़ी खबर) कमिश्नर मौके पर नाराज, इन अधिकारियों के वेतन रोकने के निर्देश
हल्द्वानी- हाइडिल ऑफिस में छापा: नशे में ड्यूटी करते पकड़े गए कार्यालय सहायक दीपक बोरा, निलंबन की कार्रवाई
देहरादून :(बड़ी खबर) लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, पुलिस अधिकारियों को कड़ी चेतावनी
उत्तराखंड: ब्रिगेडियर हत्याकांड पर राहुल गांधी का रिएक्शन, कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल
उत्तराखंड: गांव खेतों से क्रिकेट के मैदान तक का सफर, सभ्या नेगी की मेहनत लाई रंग, उत्तराखंड अंडर-23 टीम में चयन
उत्तराखंड के गांवों के लिए खुशखबरी, केंद्र ने जारी की बड़ी राशि
उत्तराखंड: ऑफिस में शराब पीकर पहुंचा कर्मचारी, छापेमारी में पकड़ा गया
उत्तराखंड: नए महीने की शुरुआत बारिश से, 4 अप्रैल तक मौसम का पूरा अपडेट
उत्तराखंड: गांव में दहशत फैलाता गुलदार, तीन पर हमला, विरोध के बाद लगाए गए पिंजरे
उत्तराखंड: यहाँ कुत्ते को बचाने में गई युवक की जान 
