- कार का शीशा तोड़कर चोरों ने उड़ाये 8 लाख रुपये, पुलिस ने मामले की जांच की शुरू।
रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)- ऊधमसिंह नगर जनपद मुख्यालय रुद्रपुर में कार का शीशा तोड़कर 8 लाख रूपये की टप्पेबाजी का मामला सामने आया है। टप्पेबाजी की सूचना मिलती है पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर सीओ सिटी निहारिका तोमर ने पुलिस कर्मियों के साथ घटनास्थल का मौका मुआयना कर घटना के संबंध में जानकारी ली और पुलिस टीम को सीसीटीवी कैमरा देखने के लिए लगाया है। बताया जा रहा है बिलासपुर उत्तरप्रदेश की बत्रा कालोनी निवासी विपिन त्यागी के द्वारा अपनी कार विशाल मेगा मार्ट के बाहर सड़क किनारे खड़ी की थी। इस दौरान सड़क के किनारे खड़ी कार से चालक साइड का शीशा तोड़कर ₹800000 निकाल लिए गए। इसके बाद विपिन त्यागी ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने पूरे मामले में जांच शुरू कर दी है। सीओ सिटी ने बताया जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने नाकाबंदी कर जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। दिनदहाड़े हुई शहर में घटना से व्यापारियों में दहशत का माहौल है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
