नैनीताल पुलिस का गैस रिफिलिंग की अवैध गतिविधि पर प्रहार
हल्द्वानी पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग करते 02 व्यक्तियों को किया गिरफ्तार, 27 सिलेंडरों सहित रिफिलिंग उपकरण बरामद
ADVERTISEMENTS
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा* सभी थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नकेल कसने हेतु सख्त निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में आज दिनाक- 04/12/2024 को सूचना पर *एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र के निर्देशन व सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी के पर्यवेक्षण* में *प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश यादव के नेतृत्व में श्री रोहिताश सागर व0उ0नि0 कोतवाली हल्द्वानी* व पुलिस टीम द्वारा एक बड़ी कार्यवाही करते हुए *02 व्यक्तियों को घरेलू गैस सिलेंडरों से अवैध रिफिलिंग करते हुए गिरफ्तार* किया।
*उक्त दोनों व्यक्ति डहरिया प्रगति विहार फेस 4, हल्द्वानी में अभियुक्तों द्वारा एक टिन शेड किराए पर लेकर* अवैध रूप से *घरेलू सिलेंडरों से कमर्शियल सिलेंडरों में रिफिलिंग* कर रहे थे। पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर मौके से *27 सिलेंडर और रिफिलिंग से संबंधित कई उपकरण बरामद* किए हैं।
इस संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में FIR No. 420/24, धारा 3/7 E.C. Act के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तारी-
- रोहित अरोरा, पुत्र श्याम सुन्दर, निवासी गौजाजाली उत्तर, दुर्गा कॉलोनी, बरेली रोड हल्द्वानी, उम्र – 36 वर्ष
- विपिन कुमार, पुत्र रविन्द्र कुमार, निवासी हीरानगर हल्द्वानी, उम्र – 35 वर्ष
बरामद सामान:
- एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा (ROLEX कंपनी)
- एक एसी कृषि स्प्रे पंप (FOGI कंपनी)
- एक एसी कृषि स्प्रे पंप (बिना कंपनी के स्टिकर के) मय इनलैट-आउटलेट गैस पाइप
- दो अग्निशमन यंत्र
- एक बांसुरी और दो रेगुलेटर
- 15 घरेलू गैस सिलेंडर
- 12 कमर्शियल गैस सिलेंडर
बरामदगी व गिरफ्तारी टीम:
- व0उ0नि0 रोहताश सिंह सागर
- SI प्रवीण कुमार
- अ0उ0नि0 राजेन्द्र मेहरा
- श्री जगमोहन सिंह नेगी (पूर्ति निरीक्षक)
- दिव्या अहीन पाण्डे (क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी हल्द्वानी)
- श्री अरूण खुल्बे (पूर्ति निरीक्षक)
- श्री सुबोध त्रिपाठी (पूर्ति निरीक्षक) मय पुलिस बल
ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
