रुद्रपुर: उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में कथावाचक रामचन्द्र राय पर बीती शाम जानलेवा हमला हुआ। कथावाचक ने घटना की तहरीर शक्ति फार्म पुलिस चौकी में दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। रामचन्द्र राय का कहना है कि इससे पहले भी उन पर तीन बार हमला हो चुका है….और यह चौथी बार था। घटना के दौरान हमलावरों ने उन पर फायर किया, लेकिन गोली चूक जाने से उनकी जान बच गई।
घटना के दौरान कथावाचक को धक्का देकर गिरा दिया गया, लेकिन आसपास स्थानीय लोग आने लगे और हमलावर मौके से भाग गए। कथावाचक के समर्थकों में गुस्सा देखा गया और उन्होंने पुलिस के समक्ष अपना रोष प्रकट किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने उधम सिंह नगर एसएसपी मणिकांत मिश्रा से संपर्क कर आरोपियों की शिनाख्त कर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
इस बीच हरिद्वार जिले के लक्सर में पुलिस ने एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, 30 दिसंबर को केशवनगर लक्सर निवासी कारोबारी सुशील कुमार के यहां सचिन पुत्र ओमकार ने तमंचा दिखाकर धमकी दी और तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। आरोपी सचिन के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, आर्म्स एक्ट, चोरी और मारपीट समेत दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
पुलिस ने कथावाचक पर हुए हमले और लक्सर में हिस्ट्रीशीटर की गिरफ्तारी को गंभीरता से लिया है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ थाने में महिला दरोगा से मारपीट, दंपति गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) सरकारी वाहन चालकों के 72 पदों पर भर्ती
देहरादून :(बड़ी खबर) 106 दरोगाओ के तबदले, चढ़ेंगे पहाड़
उत्तराखंड: STF की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख की बिजली तार चोरी का खुलासा
उत्तराखंड: सीएम धामी ने खुद की स्व-गणना, डिजिटल जनगणना की शुरुआत
उत्तराखंड: कल नैनीताल पहुंचेंगे CM धामी, अधिकारियों संग कानून व्यवस्था पर करेंगे चर्चा
उत्तराखंड: वीकेंड पर हल्द्वानी-काठगोदाम में ट्रैफिक डायवर्जन लागू
उत्तराखंड: सीएम धामी का सख्त संदेश: अब योजनाओं में देरी नहीं, अधिकारियों को चेतावनी
हल्द्वानी: पत्रकार पर मुकदमे के विरोध में सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई वापस लेने की मांग 
