देहरादून: उत्तराखंड में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत ‘यू कोट वी पे’ योजना संचालित कर रहा है। इसी योजना के तहत राज्य में सात विशेषज्ञ चिकित्सकों का चयन किया गया है, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौखुटिया, डीडीहाट, बीरोंखाल और उप जिला चिकित्सालय गैरसैंण में तैनात किया गया है।
इन चिकित्सकों की तैनाती से मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी और अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी भी दूर होगी। चयनित चिकित्सकों में दो एनेस्थेटिस्ट, दो पीडियाट्रिशियन और तीन ऑब्स्टेट्रिक एवं गायनी विशेषज्ञ शामिल हैं। चौखुटिया में डॉ. आर. हेमचन्द्रन, डॉ. देविका खत्री और डॉ. अनंत गुप्ता तैनात किए गए हैं….जबकि उप जिला अस्पताल गैरसैंण में डॉ. विशाल प्रताप सिंह और डॉ. शिल्पा भानुदास की सेवाएं ली जा रही हैं। बीरोंखाल में डॉ. ममता थपलियाल और डीडीहाट में डॉ. किशन सिंह महर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने बताया कि राज्य सरकार प्रदेशभर की चिकित्सा इकाईयों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती के लिए प्रतिबद्ध है और ‘यू कोट वी पे’ योजना के तहत इन चिकित्सकों की नियुक्ति से स्थानीय स्तर पर मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। प्रदेश सरकार लगातार स्वास्थ्य सेवाओं को दुरूस्त करने के प्रयास में लगी हुई है। इसके तहत आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लेकर चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ और अन्य सपोर्टिंग स्टाफ की लगातार तैनाती की जा रही है। इस पहल से प्रदेशभर के नागरिकों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं मिलना सुनिश्चित होगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
