Berinag News- बेरीनाग से एक दुखद खबर सामने आ रही है यहां एक युवक कालीताल में नहाने के लिए उतरा जहां उसकी दुखद मौत हो गई। युवक हल्द्वानी का बताया जा रहा है। युवक अपनी ससुराल आया हुआ था और उसकी ताल में नहाते समय डूबने से मौत हो गयी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी तीन पानी निवासी यशवंत बिष्ट 30 बेरीनाग डिग्री कॉलेज के पास अपनी ससुराल में आया हुआ था। शनिवार को वह अपनी पत्नी के साथ स्कूटी में नगर से 6 किमी दूर कालीताल घूमने गया और वहां कालीताल में जाकर नहाने लगा। नहाते समय वह ताल में डूब गया, आसपास के लोगों ने उसे बाहर निकाला।
घटना के बाद स्थानीय लोगों के साथ सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र कार्की ने उसे बेरीनाग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ सिद्धार्थ पाटनी ने उसे मृत घोषित कर दिया। अचानक हुए इस हादसे से हड़कंप मच गया उसकी पत्नी का रो रोकर बुरा हाल हो गया हैं,युवक का एक वर्ष पूर्व ही विवाह हुआ था इस घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर के उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे
उत्तराखंड: पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बजट में रखे करोड़ों
उत्तराखंड: जंगलों की आग पर काबू पाने की तैयारी, सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान
धामी सरकार के 4 साल: 819 पंचायत भवन बने, 7 हजार किमी सड़कें हुईं गड्ढामुक्त
देहरादून : IFS अधिकारियों की छुट्टियों पर सख्ती, अब लंबी छुट्टी के लिए शासन की मंजूरी अनिवार्य 

