Sitarganj News- सितारगंज कोतवाली क्षेत्र के सिडकुल रोड पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों के शवों को सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पुलिस को एक शव की शिनाख्त होने पर परिजनों को सूचना दी गयी है। जबकि दूसरे शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात बॉडी को मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम नानकमत्ता के ग्राम कनपुरा मटिहा निवासी 25 वर्षीय अशोक राणा पुत्र सहदेव राणा बाइक से अपने दोस्त के साथ वापस सितारगंज आ रहा था। तभी वे सिडकुल रोड के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने अशोक राणा व उसके साथी बाइक सवार अज्ञात युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं अशोक राणा की मौत की सूचना मिलते ही परिजन सरकारी अस्पताल पहुंचे।

मृतक अशोक के ममेरे भाई सिसौना सिडकुल निवासी अजय राणा ने बताया कि 22 मार्च को अशोक का विवाह हुआ था। बताया कि कुछ दिन पूर्व ही अशोक फैक्ट्री में लगा था। अशोक की मौत के बाद पत्नी आंचल राणा व स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इधर सीएचसी सीएमएस डा. राजेश आर्या व डा. अभिलाषा पांडे ने दोनों युवकों की मौत हेड इंजरी के कारण होने की आशंका जताई। वहीं कोतवाल प्रकाश सिंह दानू व उपनिरीक्षक जर्नादन भट्ट ने अस्पताल पहुंचकर स्वजनों से हादसे की जानकारी ली।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
