Dehradun News- प्रदेशभर की आशा वर्कर के लिए खुशखबरी है कि मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 368 / 2021 के क्रम में “आशा वर्कर इत्यादि को रू० 2000.00 (रू0 दो हजार) की प्रोत्साहन राशि 05 माह हेतु दी जायेगी” की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए गए है।
मुख्यमंत्री द्वारा 26 जुलाई, 2021 को जनपद देहरादून में की गयी निम्नलिखित राज्य स्तरीय घोषणा का क्रियान्वयन हेतु तत्काल अग्रेत्तर कार्यवाही सुनिश्चित कर वित्तीय एवं प्रशासकीय स्वीकृति का शासनादेश जारी करते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय को अवगत कराये जाने की अपेक्षा की गयी है :“घोषणा संख्या – 368 / 2021 आशा वर्कर इत्यादि को रू0 2000.00 (रू0 दो हजार) की प्रोत्साहन राशि 05 माह हेतु दी जायेगी।”
2 इस सम्बन्ध में सम्यक् विचारोपरान्त मुझे यह कहने का निदेश हुआ है कि माननीय मुख्यमंत्री घोषणा संख्या – 368 / 2021 की पूर्ति हेतु राज्य में कार्यरत समस्त आशा कार्यकत्रियों तथा आशा फैसिलिटेटर को रू0 2000.00 (रू0 दो हजार ) की प्रोत्साहन राशि पांच माह हेतु प्रदान किये जाने की सहमति प्रदान की जाती है।
3 उक्त हेतु आवश्यक धनराशि का वहन / व्यय विभागीय बजट के अन्तर्गत आशा योजना / कार्यक्रम में प्रावधानित धनराशि अथवा आकस्मिकता निधि के माध्यम से महानिदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के निर्वतन पर रखी गयी धनराशि से किया जायेगा। यह आदेश वित्त विभाग के शासनादेश संख्या 64 (म0 ) / xxvil(3) / 2020-21 दिनांक 27 अगस्त, 2021 में प्राप्त उनकी सहमति से निर्गत किये जा रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 