Rudrpur News- उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है यहां अज्ञात वाहन की टक्कर में एक बाइक सवार फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई। घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि अभी 1 महीने पहले ही युवक की शादी हुई है हाथों की मेहंदी सूखी भी नहीं थी की दुल्हन विधवा हो गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से जहानाबाद पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रहने वाले 26 साल के मान सिंह पुत्र प्यारेलाल शिमला पिस्तौर स्थित फैक्ट्री में काम करता था। शनिवार को वह किसी काम से रुद्रपुर आया हुआ था और देर रात जब वह अपने घर लौट रहा था तो किच्छा रोड पर तुलसी द्वार के पास किसी अज्ञात गाड़ी ने मानसिंह की बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त हुआ कि मानसिंह की मौके पर ही मौत हो गई वहां मौजूद आसपास के लोगों ने पुलिस को इस घटना की जानकारी दी जिसके बाद फगवाड़ा चौकी प्रभारी मुकेश मिश्रा पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा साथ ही इस घटना की जानकारी मृतक के स्वजनों को पहुंचाई और टक्कर मारने वाले वाहन की भी तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 

