Dehradun News- उत्तराखण्ड विधानसभा की नेता प्रतिपक्ष डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश Indira Hridayesh के आकस्मिक निधन से कांग्रेस में शोक की लहर है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश के निधन को पार्टी व प्रदेश की अपूर्णीय क्षति बताते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ने डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश के रूप में अपना एक स्तम्भ खो दिया है उनके असमय निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं की जा सकती है। अपने लम्बे राजनैतिक सफर में उनके द्वारा जनता व प्रदेश की सेवा के लिए वे सदैव याद की जायेंगी।
प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना ने बताया कि डाॅ0 इन्दिरा हदयेश Indira Hridayesh का पार्थिव शरीर आज अपराह्रन 15ः30 बजे नई दिल्ली से गजरौला, मुरादाबाद बाईपास, रामपुर, बिलासपुर, रूद्रपुर होते हुए उनके निवास स्थान हल्द्वानी पहुंचेगा जहां पर कल दिनंाक 14 जून, 2021 को उनका अंतिम संस्कार होगा। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में एकत्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश के निधन पर शोक प्रकट करते हुए उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी ध्वज को आधा झुकाते हुए एक सप्ताह के शोक की घोषणा करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आगामी सभी कार्यक्रम निरस्त करने की घोषणा की गई।

डाॅ0 इन्दिरा हृदयेश के निधन पर शोक प्रकट करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, प्रदेश महामंत्री पी.के.अग्रवाल, पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, मथुरादत्त जोशी, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, डाॅ0 प्रतिमा सिह, नीनू सहगल, अर्जुन सोनकर, गरिमा दसौनी, नीरज नेगी, लक्ष्मण नेगी, भरत शर्मा, सुनील बांगा, शेखर कपूर, निखिल कुमार, सुलेमान अली, मोहन काला, दीपक थापा, नरेन्द्र राणा आदि कांग्रेसजन शामिल थे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 
