Rudrpur News-उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में देर रात तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि मृतक महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी लालपुर में कार्यरत था।
जानकारी के मुताबिक रॉयल रेजीडेंसी भगवाड़ा निवासी 28 साल के मोहित मिश्रा पुत्र विजय मिश्रा लालपुर में महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में काम करते थे। शनिवार की रात को वह किच्छा से बाइक में अपने घर की तरफ जा रहे थे इस बीच किच्छा हाईवे पर तेज गति से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी जिससे उनकी मौत हो गई यह देख ट्रक चालक मौके से फरार हो गया सड़क पर दुर्घटना देख लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया परिजनों को खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया वहीं पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है। साथ ही हाईवे में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालने का काम किया जा रहा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 

