Ramnagar News: पहाड़ों में तेदुएं का आतंक जारी है। इससे पहले भी रामनगर में बाघ लोगों को अपना शिकार बना चुका है। अब कार्बेट टाइगर रिजर्व की सीमा से सटे नेशनल हाइवे धनगढ़ी के पास बाघ ने एक युवक को अपना निवाला बना लिया। जिसके बाद क्षेत्र में भय और डर का माहौल बना है। बताया जा रहा है कि बाघ युवक के शव को जंगल खींच ले गया। करीब 15 घंटे बाद उसका आधा खाया हुआ शव जंगल से बरामद हो गया। कपड़े व हुलिये से मृतक विक्षिप्त बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब 6 बजे लोगों ने हाइवे पर रामनगर के अंतर्गत धनगढ़ी से एक किलोमीटर दूर कपड़े पड़े देखे। उस क्षेत्र में बाघों की सक्रियता होने से बाघ द्वारा हमला किए जाने का अंदेशा वन विभाग ने जताया। जिसके बाद कार्बेट के निदेशक धीरज पांडे व रामनगर वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार के निर्देश पर दोनों विभागों की संयुक्त टीमों ने रात में ही हाइवे के नजदीक छानबीन की।
ज्यादा अंधेरा होने के कारण तलाशी अभियान को रोक दिया गया। आज सुबह दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। सुबह करीब 9 बजे उसका शव रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत कोसी रेंज के जंगल में कोसी नदी के समीप से बरामद हो गया। उसका एक पैर बाघ ने खा लिया था। मृतक विक्षिप्त है। लोगों का कहना है कि सोमवार शाम को विक्षिप्त युवक मोहान वन चैकी पर घूम रहा था। उसे कुछ लोगों ने वापस लौटा दिया था। लेकिन जंगल के नजदीक चले जाने पर उसे बाघ ने अपना निवाला बना लिया। इससे पहले भी बाघ सड़क पर घूम रहे विक्षिप्तों को अपना शिकार बना चुका है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल 

