उत्तराखंड के नैनीताल जिले के बेतालघाट क्षेत्र में रतौड़ा गांव में ससुर की मौत की खबर सुनने के बाद दिल्ली से लौट कर घर आ रही बहू ने घर के दरवाजे से कुछ दूरी पर दम तोड़ दिया। आनन-फानन में बेसुध पड़ी बहू को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है 24 घंटे के अंदर गांव के इस परिवार में एक साथ हुई दो मौतों के बाद शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- पिछली सरकार के इस फैसले को त्रिवेंद्र सरकार ने पलटा, सुर्खियों में आए TSR
मिली जानकारी के मुताबिक रतौड़ा गांव में किसान गोपाल सिंह का शनिवार को निधन हो गया उनके निधन की सूचना उनके दिल्ली रह रहे बेटे यशपाल सिंह और बहू माया को लगी तो वह तुरंत दिल्ली से अपने तीन बच्चों के साथ गांव के लिए निकल पड़े, रविवार सुबह गांव दाखिल होने के बाद थोड़ी दूरी पर एकाएक माया बेहोश होकर सड़क पर गिर गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे होश में लाने की कोशिश की लेकिन होश में नहीं आई तत्काल 108 सेवा के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खैरना ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हालांकि महिला की मौत की वजह साफ नहीं हो सकी है पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के भेज कर जांच शुरू कर दी है उधर गांव में 24 घंटे में हुई एक परिवार में 2 मौतों के बाद शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड -इस कंपनी के खाते से ठगों ने उड़ाए 28 लाख, अचानक तीन लोगों के खाते में पहुँचे लाखों रुपये
यह भी पढ़ें👉 उत्तराखंड- 3 दिनों से लापता युवक की इस हालत में मिली लाश, बॉडी देख परिजनों के उड़े होश

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: अक्टूबर तक पूरी हों कुंभ 2027 की तैयारियां – मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी से मिले प्रसून जोशी, उत्तराखंड में फिल्म निर्माण पर चर्चा
उत्तराखंड: देहरादून मे हुई प्रशासनिक बड़ी बैठक, कामों की समयसीमा तय
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निजी भूमि पर निजी बाजार संचालित करने के इच्छुक के लिए बन गई पॉलिसी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर नीद से जागा आबकारी विभाग, पकड़ने लगा कच्ची
किच्छा: किच्छा चीनी मिल बन्दी की प्रथम सूचना:
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान 
