Haldwani news: पहाड़ पर जब-जब आपदा की मार पड़ी तो यहां के लोकगायकों ने अपने सुरों में पहाड़ का दुख और दर्द बयां किया। चाहे मालपा हादसे का गीत हो यहां फिर केदारनाथ आपदा का। हमेशा ही उत्तराखंड के लोकगायकों ने पहाड़ की पीड़ा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया। अब उत्तराखंड के जोशीमठ में मकानों में आयी दरारों के बाद वहां के लोग अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर है। अपने घरों को छोड़ने का उनका दुख और दर्द लोग खबरों के माध्यम से देख और पढ़ रहे है। लोग अपनी बुजुर्गों की जमीन को छोड़ना नहीं चाहते है। आज हर आंख नम है। पहाड़ का दर्द एक पहाड़ी से भला कौन समझ सकता है। पहाड़ के इसी दुख और दर्द को अपने सुरों मंे बयां कर जन-जन तक पहुंचाने का काम लोकगायक प्रकाश काहला कर रहे है। जोशीमठ आपदा पर उनका गीत जोशीमठ नरसिंह देवा रिलीज हुआ है।
इस मार्मिक गीत को सुन आपके आंखों में आंसू आ जायेंगे। जोशीमठ के लोगों का दर्द इस गीत में बयां कर गायक प्रकाश काहला ने पहाड़ की पीड़ा को लोगों तक पहुंचाया है। जोशीमठ आपदा से जुड़े इस गीत को मनू कुमाऊंनी और लोकगायक प्रकाश काहला ने लिखा है। म्यूजिक मोती शाह ने दिया है। यह गीत नीलम कैसेटस के यू-टयूब चैनल पर रिलीज हुआ है। इस गीत के रिलीज होते ही लोगों ने कई कमेंट शुरू कर दिये। इस गीत में जोशीमठ के नरसिंह देवता से जोशीमठ को बचाने की प्रार्थना की है। कैकि लागी नजरा भागी कैक लागो फिटकारा यानी जोशीमठ को आखिर किसकी नजर लग गई। किसकी बदुआएं लग गई है। आखिर क्यों जोशीमठ में दरारें पड़ गई।
गौरतलब है कि इससे पहले प्रकाश काहला लाल बोतल शराबा तू छै बड़ी खराबा, हिट मेरी लछिमा, मंडुवा रौटा, जय मां दूनागिरी, दिल्ली बै ऐरे छोटी भौजी, त्यर समधी कुबेर समेत कई सुपरहिट गीत गा चुके है। मूलरूप से अल्मोड़ा जिले के द्वाराहाट के ग्राम तल्ली कहाली निवासी प्रकाश काहला बताते है कि वह पिछले 20 सालों से उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार-प्रसार अपने गीतों के माध्यम से कर रहे है। उनके गीतों को लोग उत्तराखंड में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी सुनते है। हंसमुख मिजाज प्रकाश काहला ने हमेशा ही पहाड़ के दर्द को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। उनके गीत लाल बोतल शराबा को 18 मिलयन से अधिक व्यूज मिले है। अब जोशीमठ आपदा पर उनका गीत नरसिंह देवा रिलीज हुआ है। आप भी ऊपर लिंक पर क्लिक कर पूरा गीत देख सकते है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
