Dehradun, Weather Update- लंबे अरसे के बाद आखिरकार उत्तराखंड में मौसम ने एकाएक करवट ली है। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है राज्य के उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में देर रात से बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है। बरसात के साथ हिमपात से जहां मौसम खुशनुमा हो गया है वहीं किसानों के साथ ही पर्यटकों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब के साथ ही गौरसों, औली, रुद्रनाथ ,नैनीताल ,चकराता सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। रूपकुंड व वेदनी बुग्याल सहित क्षेत्र के बुग्यालों व हिमालयी क्षेत्र के गांव में इस सीजन की पहली बर्फबारी हुई। उत्तरकाशी में गंगोत्री, यमुनोत्री हर्षिल घाटी, सांकरी, जखोल, गंगाड, दयारा बुग्याल सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शनिवार को बर्फबारी हुई। वहीं उत्तरकाशी जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों में बूंदाबांदी होती रही। वहीं बारिश से तापमान में भारी गिरावट आ गई है। जोशीमठ में तापमान अधिकतम 3 डिग्री और न्यूनतम माइनस एक डिग्री पहुंच गया है। औली में तापमान अधिकतम एक डिग्री और न्यूनतम माइनस चार डिग्री है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान में गिरावट आने से अगले चार-पांच दिन कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में 15 और 16 जनवरी को घने कोहरे तथा शीत लहर की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने जिसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया है।
नैनीताल में सीजन का पहला हिमपात
नैनीताल की ऊंची चायनापीक चोटी पर मौसम का पहला व हल्का हिमपात हुआ है। जबकि नगर क्षेत्र में बर्फ की फुहारों के साथ ओले गिरे। शुक्रवार सुबह के समय हिमपात से सैलानियों के चेहरे खिल उठे। चायना पीक समेत किलबरी व छाया वाले क्षेत्र में बर्फ की चादर सी बिछ गई। नगर के निचले क्षेत्र में ओले गिरने से प्रतीत होने लगा कि अब हिमपात भी देखने को मिलेगा, लेकिन बर्फबारी का यह मिजाज अधिक समय बना नहीं रह सका और हिमपात थम गया और तापमान अधिक होने के कारण बर्फ जल्द ही पिघल गई। मौसम ने पुनः करवट बदली और मौसम भी साफ हो गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
