Dehradun News-कोतवाली पटेलनगर पुलिस की नशा तस्करो के विरुद्ध कार्यवाही जारी, कोरियर की आड़ में नशे का कारोबार कर रही 02 सगी बहिनो को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनो बहिनों के कब्जे से 150 ग्राम अबैध चरस व 320 नशीली गोलियो (Alprozalam) व तस्करी में प्रयुक्त वाहन सं0-UK07BU-1897 (स्कूटी) को किया बरामद ।
जन्मेजय खण्डूरी पुलिस उपमहानिरीक्षक /वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद देहरादून मे मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर रोकथाम हेतु असामाजिक तत्वों के विरूद अभियान चलाकर कार्यवाही करने के आदेश/ निर्देश जारी किये गये है। जिसके अनुपालन में पुलिस अधीक्षक नगर सरिता डोबाल व सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर ASP हिमांशु वर्मा के पर्यवेक्षण में कोतवाली पटेलनगर प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह चौहान द्वारा मादक पदार्थों की धरपकड एवं तस्करी/ बिक्री करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने हेतु अलग-अलग टीम गठित कर रवाना किया गया।
जिस के क्रम मे गठित पुलिस टीम द्वारा सूचना तंत्र मजबूत करते हुए दिनांक 23-11-21 की रात्रि में दो महिला तस्कर 1- स्वाति राणा पुत्री राजेन्द्र सिह राणा निवासी सरस्वती बिहार ई-बाल्क लेन नं0-06 थाना नेहरु कालोनी जनपद देहरादून 2- कु0 प्रीति राणा पुत्री राजेन्द्र सिह राणा निवासी सरस्वती बिहार ई- ब्लॉक, लेन नं0-06, थाना नेहरु कालोनी जनपद देहरादून को वाहन चैकिंग के दौरान मुस्कान चौक निकट आईएसबीटी के सामने थाना पटेलनगर देहरादून से गिरफ्तार किया गया। जिनके कब्जे से क्रमशः 150 ग्राम चरस व 320 नशीली गोलियाँ व तस्करी में प्रयुक्त वाहन सं0-UK07 BU-1897 (स्कूटी) को बरामद किया गया। महिला अभियुक्तों के विरुद्ध थाना पटेलनगर में मु0अ0सं0- 616/2021 धारा 8/20/60 NDPS ACT, व मु0अ0सं0- 617/2021 धारा 8/22 NDPS ACT के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है । दोनो महिलाओं से पूछताछ करने पर उनके द्वारा बताया कि वे दोनों सगी बहिने है, उनका रिस्पना के पास कोरियर की दुकान है, जिसकी आड़ में वे दोनों चरस व नशे की दवाई ग्राहक को देती है, अन्य जानकारी की जा रही है।दोनो महिला अभियुक्तो को आज समय से मा0 न्यायलय मे पेश किया जा रहा है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
1- स्वाति राणा पुत्री राजेन्द्र सिह राणा निवासी सरस्वती बिहार ई-बाल्क लेन नं0-06 थाना नेहरु कालोनी, जनपद देहरादून उम्र-24 वर्ष।
2- कु0 प्रीति राणा पुत्री राजेन्द्र सिह राणा निवासी सरस्वती बिहार ई-बाल्क लेन नं0-06 थाना नेहरु कालोनी, जनपद देहरादून, वर्ष- 22 वर्ष।
बरामदगी का विवरण
1- चरस – 150 ग्राम ।
2-नशीली गोलियाँ- 320 (Alprozalam)
3-वाहन सं0-UK07BU-1897 (स्कूटी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां बोर्ड परीक्षाओं के विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाने स्कूलों में उतरेंगे 100 अधिकारी
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 37.23 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी।
हल्द्वानी: यहां बड़ा धोखा हुआ SSP के पास पहुंचे लोग, फरार सुनार की तलाश में जुटी पुलिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कमिश्नर दरबार में भूमि विवाद, धोखाधड़ी से धनराशि हडपने, अवैध निर्माण, पारिवारिक विवाद
उत्तराखंड में OBC समुदाय के लिए बड़ी योजना, अब एक ही छत के नीचे मिलेंगी सुविधाएं
उत्तराखंड: जनता दर्शन में रो पड़ी बुजुर्ग महिला… डीएम ने तुरंत कर दिया 35 हजार का पानी बिल माफ!
देहरादून:(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री ने इस योजना का किया शुभारंभ
उत्तराखंड: केमिकल रंगों को कहा अलविदा, गांव की महिलाओं ने शुरू किया हर्बल रंगों का बिज़नेस
उत्तराखंड: कपकोट की नई उड़ान: ग्रामीण बागेश्वर बना एडवेंचर टूरिज्म का चमकता सितारा
डॉ. मोहन भागवत बोले — देश को चाहिए उत्तराखंड जैसा UCC 
