Bageshwar News- बागेश्वर नगर पालिका क्षेत्र के बिलौनासेरा निवासी एक 26 वर्षीय युवक पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता है। 2011 में पहला प्रेम विवाह किया जिससे सात और आठ वर्ष के दो बेटे हैं। 2019 में इंटरनेट मीडिया के इस्टांग्राम पर एक तहसील क्षेत्र की युवती संपर्क में आई उससे भी युवक को प्यार हो गया। वह 18 वर्ष की है जबकि पहली पत्नी 25 वर्ष की है।
दोनों ने एक मंदिर में विवाह रचा लिया किसी को भी कानोंकान भनक तक नहीं लगने दी। एक स्थानीय होटल पर चार दिन तक रस्में निभाईं गईं। शनिवार को स्वजनों को पता चला तो हंगामा खड़ा हो गया। दोनों ही कुछ दिनों से एक होटल में रह रहे थे।
जिसकी भनक पहली पत्नी को लग गई। शनिवार की सुबह होटल के आगे जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग भी कराई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलौनासेरा निवासी एक 26 वर्षीय युवक पंजाब में प्राइवेट नौकरी करता है। उसने 2011 में पहला प्रेम विवाह किया। जिससे सात और आठ वर्ष के दो बेटे हैं। 2019 में इंटरनेट मीडिया के इस्टांग्राम पर एक कपकोट तहसील क्षेत्र की युवती संपर्क में आई। उससे भी युवक को हो गया, वह 18 वर्ष की है, जबकि पहली पत्नी 25 वर्ष की है।
बताया जा रहा है कि युवती के पिता चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। उसकी मां का देहांत कुछ समय पहले ही हुआ है। पिछले चार दिन से युवती घर से गायब थी। जिसकी सूचना थाने में भी दी गई थी। प्रेमी और प्रेमिका ने बीते 26 अगस्त को स्थानीय मंदिर में विवाह भी कर लिया जिसके बाद शनिवार को एक होटल में हनीमून मना रहे थे तभी पत्नी और उसके परिजन पहुंच गए जहां जमकर हंगामा हुआ।
बताया जा रहा है कि काफी देर तक हुए हंगामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के बीच पंचायत भी हुई कहा कि दोनों बालिग हैं और स्टांप पेपर पर घोषणा भी करा दी गई है। इस प्रेम विवाह की पूरे शहर में चर्चा है और लड़की के पिता के आने के बाद प्रेम कहानी में नया मोड़ आ सकता है।
फिलहाल पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है लोग तरह-तरह की सवाल भी खड़े कर रहे हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज
उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव
देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम 
