रूद्रपुर- गत रात्रि ओमेक्स कालोनी निवासी नगर के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल रेनबो पब्लिक स्कूल की प्रिंसीपल ने अज्ञात कारणों के चलते संदिग्ध हालातों में घर में फांसी लगा ली, परिजन उसे उपचार के लिए तत्काल जिला अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिससे पूरे शहर में सनसनी मची हुई है।
सूचना मिलने पर सिडकुल चौकी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर परिजनों से आवश्यक जानकारी ली और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। जानकारी के मुताबिक मूल रूप से करनाल हरियाणा निवासी सुयोग भारती का ट्रांसपोर्ट का करनाल में ही कारोबार है। उसकी पत्नी 37 वर्षीय पायल भारती यहां ओमेक्स के गंगेज सी 107 में पति सुयोग भारती एवं दो पुत्रियों के साथ रह रही थी। शुक्रवार रात पायल ने संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में फांसी लगा ली। जब पायल के पति सुयोग भारती घर लौटे। उन्होंने पत्नी पायल भारती पत्नी को पंखे से दुपट्टे से बने फांसी के फंदे झूलता देख घबरा गए। चीख पुकार सुनकर आसपास के फ्लैट के लोग भी निकल आए। जिस वक्त पायल ने यह कदम उठाया, उनकी नौ वर्षीय छोटी बेटी घर में सो रही थी जबकि बड़ी बेटी एनसीसी कैंप में बाहर गई हुई है। आनन फानन में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही सिडकुल चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच की। पायल भारती के पास से या घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। परिजन आनन फानन में पायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्म हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। जिससे संभवतः स्थिति कुछ स्पष्ट हो सकेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
