देहरादून। नैनीताल जिले के लालकुऑ के विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर नैनीताल जिले में बहने वाली नंधौर, गौला समेत सभी नदियों में खनन कार्य शुरू करने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने विस्तार से मुख्यमंत्री से वार्ता की।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपे पत्र में उन्होंने कहा कि आज अक्टूबर माह की 28 तिथि हो चुकी है, परंतु अभी तक गौला, नंधौर सहित अन्य नदियों में खनन कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। वन निगम द्वारा खनन कार्य में लगे तौल कांटे का कार्य कर रहे ठेकेदार को अपने धर्मकांटों को हटाने का आदेश दिया गया है और वर्तमान खनन सत्र हेतु तौल कांटे के कार्य को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है यदि शीघ्र ही इस हेतु निर्णय नहीं लिया गया खनन कार्य प्रारंभ करने में अत्यधिक विलंब हो सकता है इस कार्य से जुड़ा एक बहुत बड़ा वर्ग प्रभावित हो सकता है। सरकार को राजस्व का भी भारी नुकसान हो सकता है।
कहा कि मेरे द्वारा सितंबर माह से खनन सत्र को ससमय प्रारंभ करने हेतु अधिकारियों से वार्तालाप किया जा रहा है परंतु कोई प्रगति नहीं हो पाई है। अनुरोध किया है कि संदर्भित प्रकरण पर आवश्यक कार्रवाई करने का कष्ट करेंगे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज…. 
