उत्तराखंड- यहां पुलिसकर्मी ने उठाया आत्मघाती कदम, पंखे में फंदा लगाकर दी जान

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

RUDRAPUR NEWS- पिछले कुछ महीनों से पुलिसकर्मी लगातार मौत को गले लगा रहे है। इससे पहले हल्द्वानी में दो पुलिसकर्मी मौत को गले लगा चुके है। अब ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर के पुलिस लाइन में तैनात 35 वर्षीय कांस्टेबल ने अज्ञात कारणों से अपने घर के पंखे से फंदा लगा लिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सिपाही को जिला अस्पताल भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है कि गौलापर हल्द्वानी निवासी समीर भंडारी पुत्र कृष्णा भंडारी यहां पुलिस लाइन में तैनात थे। आज सुबह समीर ड्यूटी नहीं गए। शाम को कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया। देर शाम करीब 7.30 बजे पत्नी जब कमरे गई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। देखा तो समीर फंदे पर लटका हुआ था। उसकी चीख-पुकार सुन आसपास के लोग मौके पर दौड़े। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। आनन-फानन लोगों से जिला अस्पताल ले आए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

सिपाही के आत्मघाती कदम उठाने की सूचना पर मौके पर सीओ सिटी अमित कुमार, एसपी सिटी ममता बोहरा ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि समीर 2006 बैच का है। यहां गंगापुर रोड स्थित सुख सागर कॉलोनी में मकान बनाया था और अपनी पत्नी संतोष तथा आठ माह के बच्चे के साथ रहता था। फिलहाल आत्महत्या क्यों की इसका पता नहीं चल सका। बताया जा रहा है कि कुछ दिनों से ड्यूटी से समीर अनुपस्थित चल रहे थे। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि इस मामले में जांच की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें