उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के काशीपुर में पीलीभीत की मोहल्ला शिवनगर कॉलोनी निवासी कमलेश कुमारी उर्फ नेहा की शादी राहुल देव के साथ हुई थी। विवाहिता कमलेश उर्फ नेहा के पिता का आरोप है कि ससुराल वाले लगातार बहू से मारपीट कर रुपए की डिमांड करते रहे। हाल ही में ₹50000 बैंक खाते में और ₹100000 नगद भी ससुरालियों को दिए लेकिन उनकी बेटी का उत्पीड़न कम ना हुआ। आरोप है कि उनके दामाद का संबंध एक अन्य महिला से है और इसका विरोध कमलेश द्वारा किया गया तो उसे बंद कमरे में पीटा गया और 31 दिसंबर को कमलेश का बच्चा उनके ससुराल वालों ने मायके भेज दिया। और 13 जनवरी को कमलेश को बालाजी ले गए और वहां पानी में कोई जहरीला पदार्थ मिलाकर उनकी बेटी को पिला दिया जिससे उसका मानसिक संतुलन बिगड़ गया वापसी में पूरे रास्ते उसकी पिटाई करते हुए काशीपुर तक लाये।
जब उनकी बेटी की हालत बहुत खराब हो गई तो उसे 14 जनवरी को इलाज शुरू कराया पीड़ित पिता ने अपनी बेटी के साथ हु इस उत्पीड़न की तहरीर देते हुए कहा है कि दहेज में ₹5 लाख न मिलने से नाराज ससुराल वालों ने बेटी की बेरहमी से पिटाई कर उसे अधमरा कर दिया। अब पुलिस ने तहरीर के अनुसार विवाहिता के पति राहुल, ससुर रघुवीर प्रसाद, सास कांति देवी, जेठ शिवम, जेठानी गीता देवी और राजवीर के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 

