उत्तराखंड- यहां नाबालिक छात्रा से पहले किया दुष्कर्म और फिर कर दिया वीडियो वायरल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामनगर- उत्तराखंड के रामनगर में एक युवक ने नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करते हुए उसका वीडियो बनाया और ब्लैकमेल और बदनाम करने के इरादे से उसे वायरल कर दिया जब परिजनों के पास वह अश्लील वीडियो पहुंचा जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। तत्काल पुलिस से इसकी शिकायत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  Ruleta con promociones diarias para Mac: Todo lo que necesitas saber

दरअसल राम नगर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाली कक्षा 11 की एक नाबालिग छात्रा की दोस्ती एक युवक से हुई जिसके बाद उसने छात्रा के साथ शारीरिक संबंध बनाए और आरोप है कि उसने इस दौरान छात्रा की वीडियो भी बना ली, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हुई और छात्रा के परिजनों तक पहुंच गई। जिससे परिजन हैरान रह गए, जब छात्रा से पूछताछ की गई तो पूरा मामला खुला। जिसके बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामले में ग्राम सक्खनपुर निवासी रोहित के खिलाफ पोक्सो अधिनियम, दुष्कर्म, गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें