Pauri News: आजतक आपने कई प्रेमी-प्रेमिकाओं की खबरें पढ़ी होगी। लेकिन उत्ताराखंड के पौड़ी गढ़वाल की कहानी बिल्कुल फिल्मी है। जिसके बाद फिल्मी स्टाइल में बाइक पर सवार होकर दिल्ली निवासी प्रेमी अपने दोस्त के संगा प्रेमिका को लेने के लिए उसके गांव पहुंचा। ऐसे में प्रेमिका भी अपने प्रेमी के साथ जाने को पूरी तरह तैयार थी। लेकिन इसकी भनक गांव वालों को लग गई। इसके बाद शुरू हुई असली फिल्मी कहानी पढ़िये आगे…
गांव वालों को खबर मिली कि प्रेमी-प्रेमिका और दोस्त गांव से निकलते वाले है। ऐसे में ग्रामीणों ने उन्हें घेरकर पीट दिया। इसके बाद मामला पुलिस के पास पहुंचा। युवती के माता-पिता ने उसे समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। इस दौरान युवती ने खुद को बालिग बताकर पुलिस को अपने अधिकार गिना दिए। ऐसे मंे पुलिस ने भी अपने पांव पीछे खींच लिए। प्रेमिका अपने प्रेमी के साथ दिल्ली चली गई।

पूरा मामला मामला पौड़ी जिले के वीरोंखाल विकासखंड का है। जहां प्रेम-प्रसंग के चलते दिल्ली से एक युवक अपने दोस्त के साथ अपने प्रेमिका को लेने एक गांव में पहुंचा। शक के आधार पर ग्रामीणों ने युवकों को घेर लिया। तभी एक युवक को ग्रामीणों ने दबोच लिया और उसकी धुनाई कर दी, जबकि दूसरा पहाड़ी की तरफ चढ़ गया। जब ग्रामीणों ने उसका पीछा किया तो उसने नयार नदी में कूद मार दी। ग्रामीण भी उसके पीछे नदी में उतर गए और उसे दबोच लिया। इसके बाद सूचना पुलिस तक पहुंची तो मौके पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को वीरोंखाल स्वास्थ्य केंद्र में ले गई। उपचार के बाद दोनों से पूछताछ हुई तो पता चला कि दोनों दिल्ली रहते हैं। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में रहने वाले एक युवक और उक्त युवती दिल्ली में एक ही कंपनी में कार्य करते थे, जहां दोनों में प्यार हुआ व शादी करने का निर्णय लिया।
इधर युवती घर पहुंची तो उसकी शादी परिवार वालों ने दूसरी जगह तय कर दी। युवक को इस बात की खबर लगी तो वह अपने दोस्त के साथ दिल्ली से युवती के गांव आ गया। पुलिस ने युवती से पूछताछ की तो युवती का कहना था कि वह बालिग है व युवक से शादी करना चाहती है। पुलिस ने दोनों की लिखित रजामंदी पर युवती को युवक के साथ भेज दिया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून ने मारी बड़ी छलांग, स्वच्छ वायु सर्वेक्षण में देशभर में 12वें नंबर पर पहुंची राजधानी
उत्तराखंड: छात्र-छात्रा की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप, एक ही गांव के थे दोनों
चमोली के मेला मैदान में रेलिंग से लटके मिले 2 शव
हल्द्वानी : कारोबारी के दो बेटे कमरों में मिले बेहोश, हालत गंभीर
उत्तराखंड: भतीजे ने कुल्हाड़ी से चाचा को मार डाला
हल्द्वानी में 9 सितंबर को जुटेगा भाजपा का बड़ा कुनबा, बैठक से पहले महेंद्र भट्ट ने किया भूमि पूजन
उत्तराखंड: गौला नदी के कटाव से परेशान ग्रामीण सड़कों पर, बोले- अब चाहिए स्थायी सुरक्षा दीवार
हल्द्वानी में भाजपा का ‘सामाजिक सौहार्द संकल्प’, राहुल गांधी के बयानों पर जमकर बरसे नेता
16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित 
