सितारगंज – उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज स्थित केंद्रीय कारागार में आजीवन सजायाफ्ता कैदी ने अपनी सेल के ही टायलेट में फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। जिससे सेंट्रल जेल में हड़कंप मच गया। सूचना पर परगना मजिस्ट्रेट ओर कोतवाली प्रभारी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक नानकमत्ता के देवकली ठेरा का निवासी था।
उत्तराखंड- यहां CPU कर्मी के कोरोना पॉजीटिव आने से मचा हड़कम्प
जेल अधीक्षक ददीराम मौर्य ने बताया कि नानकमत्ता के देवकली ठेरा का निवासी सूरत सिंह उर्फ सूरी हत्या के एक मामले में आजीवन सजायाफ्ता कैदी था। जिसे मई 2019 में हरिद्वार से केंद्रीय कारागार सितारगंज में शिफ्ट किया गया था। जेल अधीक्षक के अनुसार सूरत सिंह का शव उसकी कोठरी के टायलेट की छत से लटका मिला। बताया जा रहा है कि उसने अपने पैजामे के नाड़े से फंदा बना कर आत्म हत्या कर ली । जैसे ही घटना की सूचना परगना मजिस्ट्रेट विवेक प्रकाश ओर कोतवाल सलाहउ्दीन को लगी तो वह भी पुलिस टीम के साथ घटना स्थल पर पहुच गए। जिसके बाद घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से जानकारी भी ली। बाद में पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है। वही पुलिस पूरे मामले की जाच कर रही है।
देहरादून- (बड़ी खबर) राज्य में अब HOME ISOLATION को दी सरकार ने मंजूरी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 
