Dehradun news: इन दिनों उत्तराखंड में प्रेमी-प्रेमिकाओं के किस्से सुनने को खूब मिल रहे है। अब मामला देहरादून का है। जहां एक युवक पुलिस के पास पहुंचा और बोला साहब मेरी पत्नी कर्नल के साथ होटल के कमरे में है। आप चलिए। सूचना के बाद पुलिस युवक को लेकर होटल में पहुंची तो उसकी पत्नी कर्नल के साथ मौजूद थी। जिसके बाद दंपति और कर्नल को थाने लाया गया। थाने में कर्नल के परिजनों को बुलाया गया और तब जाकर मामला सुलझा। इसके बाद युवक अपनी पत्नी को घर ले गया।
जानकारी देते हुए नेहरू कालोनी थानाध्यक्ष लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि रविवार को एक कारोबारी ने कंट्रोल में सूचना दी कि उनकी पत्नी किसी व्यक्ति के साथ थाना क्षेत्र के होटल के कमरे में मौजूद है। ऐसे में पुलिस ने कारोबारी को खुद होटल जाकर मामला सुलझाने को कहा। लेकिन कारोबारी बोला साहब कर्नल उसके साथ मारपीट कर सकता है। जिसके बाद पुलिस कारोबारी के साथ होटल में पहुंची तो उसकी पत्नी होटल में कर्नल के साथ मौजूद थी।
वहां हंगामे के आसार देख पुलिस महिला, उसके पति और कर्नल को लेकर थाने पहुंची। जब कर्नल से पूछताछ की तो उसने बताया कि महिला से उसकी पुरानी जान पहचान है। उसे मिलने के लिए होटल में बुलाया था। लेकिन पति ने इस बात पर सवाल उठाये। पति का आरोप था कि कर्नल उसकी पत्नी से कई बार अलग-अलग होटलों में मिला है। पुलिस ने किसी तरह से मामला को सुलझाया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने से चले गये।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
