- उत्तर पुस्तिकाओं के कमरे से मिलने का वीडियो हुआ वायरल,परीक्षा प्रभारी समेत अन्य 4 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से हटाया।
देहरादून- (नितेश बिष्ट) हाल ही में अभी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा प्रभारी शिक्षक के कमरे से मिलने का वीडियो वायरल हुआ। जिसके मद्देनजर मुख्य शिक्षा अधिकारी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्र व्यवस्थापक समेत अन्य चार अधिकारियों को उनके पद से बर्खास्त कर दिया है। वायरल वीडियो का मामला चमोली जिले में गैरसैंण विकासखंड के अंतर्गत नैल खंसर के दूरस्थ इंटर कॉलेज का है। वायरल वीडियो का सच सामने आते ही जिला अधिकारी ने चार सदस्य जांच कमेटी बनाकर मौके पर भेजा। दरअसल वायरल वीडियो के मामले में 28 मार्च को 10वी की गणित और 12वी के रसायन विज्ञान की परीक्षा संपन्न हुई। जिसके बाद 29 मार्च को उत्तर पुस्तिकाएं संकलन के लिए मूल्यांकन केंद्र विक्टोरिया क्रास दरबान सिंह आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग भेजा जाना था।
प्रधानाचार्य श्याम सिंह नेगी के मुताबिक उत्तर पुस्तिका को बंडल वाह मुरलीधर के समय से नहीं पहुंचने के चलते 29 मार्च को परीक्षा प्रभारी को दे दिया गया। विद्यालय के पूर्व अतिथि शिक्षक गब्बर सिंह ने परीक्षा प्रभारी के कमरे में दाखिल होकर उत्तर पुस्तिकाओं का वीडियो बनाकर उसे वायरल कर दिया। साथ ही एसएस नेगी का कहना है कि केंद्र व्यवस्थापक, कस्टोडियन, पर्यवेक्षक समेत परीक्षा प्रभारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। प्रथम दृष्ट्या बंडल से छेड़खानी नहीं हुयी है। जांच टीम में जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रावत, बीईओ केएस टोलिया, विधि अधिकारी एलएस रावत व प्रधानाचार्य राआईका आदिबदरी एमएस नेगी शामिल रहे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रामनगर नगर पालिका में औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, कमिश्नर दीपक रावत ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उत्तराखंड: रामनगर में सड़कों का हाल देखने अचानक पहुंचे दीपक रावत, अधिकारियों को मिली साफ डेडलाइन
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता को राजस्व गांव का दर्जा मिलेगा? अजय भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट, सरकार की तैयारी तेज
उत्तराखंड: रामनगर नगर पालिका के कामकाज पर उठे सवाल, डीएम ने जांच के लिए बनाई समिति
चारधाम यात्रा में नया रिकॉर्ड बनाने की ओर उत्तराखंड, बद्रीनाथ और गंगोत्री में बढ़ी भीड़
हल्द्वानी डांस चैंपियनशिप का हुआ समापन, अलग-अलग वर्गों में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी
उत्तराखंड: रामनगर तहसील में मंडलायुक्त दीपक रावत का निरीक्षण, दाखिल-खारिज के मामलों पर जताई नाराजगी
दिल्ली से लौटते ही आपातकालीन केंद्र पहुंचे CM धामी, 179 ट्रैकर्स-माउंटेनियर्स के रेस्क्यू की ली जानकारी
गल्ले तोड़े, नकदी उड़ाई और AC आउटर ले गए…हल्द्वानी में चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
चीन में उत्तराखंड का नाम रोशन, सानिया और पार्थ ने WorldSkills 2026 में भारत को दिलाए दो सिल्वर 
